सुनेत्रा पवार बनीं NCP की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
AajTak
सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया, जिसकी घोषणा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक और अधिवेशन में हुई. वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने उनका नाम प्रस्तावित करते हुए कहा कि अजित पवार के निधन के बाद भी पार्टी नेतृत्व एकजुट रहा और नेतृत्व परिवर्तन को सुचारु बनाने के लिए यह कदम उठाया गया.
सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party-NCP) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है. इस फैसले की घोषणा आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक और राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान की गई.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने भावुक भाषण दिया. उन्होंने कहा कि अजित पवार के निधन के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन पार्टी नेतृत्व भविष्य को लेकर अपनी सोच में पूरी तरह एकजुट रहा.
प्रफुल्ल पटेल ने रखा सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव
पटेल ने खुद को पार्टी का संस्थापक सदस्य और 35 से अधिक वर्षों तक अजित पवार के करीबी सहयोगी बताते हुए शीर्ष पद के लिए औपचारिक रूप से सुनेत्रा पवार के नाम का प्रस्ताव रखा. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह अधिवेशन खास तौर पर नेतृत्व परिवर्तन को सुचारु बनाने और पार्टी को एकजुट बनाए रखने के लिए बुलाया गया था.
अजित पवार को दी श्रद्धांजलि
इस प्रस्ताव को मौजूद सभी नेताओं और प्रतिनिधियों का सर्वसम्मत समर्थन मिला और इसी के साथ सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में एनसीपी के नए दौर की आधिकारिक शुरुआत हो गई. प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे दोनों ने एनसीपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी, जिनका 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










