
सुक्खू हटेंगे या हटेगी कांग्रेस? हिमाचल में सरकार बचाने का जिम्मा अब इन नेताओं पर
AajTak
हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा और कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार बुधवार को शिमला पहुंच जाएंगे. कांग्रेस के 6 बागी विधायक भी मंगलवार को वोट डालने के लिए शिमला से हरियाणा पहुंच चुके हैं. बताया जा रहा है कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर संकट के बीच ये बागी विधायक बीजेपी नेताओं के संपर्क में बने हुए हैं.
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. राज्यसभा चुनाव से ये साफ हो चुका है. राज्यसभा चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस के 6 विधायकों ने बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की, उससे उनकी 'नाराजगी' साफ नजर आ रही है.
ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास सरकार बचाने की चुनौती भी है. हालांकि, सुक्खू ने बागी विधायकों की वापसी की उम्मीद जताई है. इस पूरे सियासी ड्रामे के बीच कांग्रेस आलाकमान भी एक्टिव हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'असंतुष्ट' विधायकों को मनाने का जिम्मा भूपिंदर सिंह हुड्डा और डीके शिवकुमार को सौंपा है. बताया जा रहा है कि बागी विधायक सीएम सुक्खू के काम करने के तरीके से नाराज हैं और उनकी जगह किसी और के हाथों में राज्य की कमान चाहते हैं.
बीजेपी के संपर्क में हैं बागी विधायक!
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा और कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार बुधवार को शिमला पहुंच जाएंगे. कांग्रेस के 6 बागी विधायक भी मंगलवार को वोट डालने के लिए शिमला से हरियाणा पहुंच चुके हैं. बताया जा रहा है कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर संकट के बीच ये बागी विधायक बीजेपी नेताओं के संपर्क में बने हुए हैं.
कांग्रेस आलाकमान ने ये फैसला ऐसे वक्त पर लिया है, जब बीजेपी भी एक्टिव मोड में आ गई है. बीजेपी विधायक बुधवार सुबह राज्यपाल से मिलेंगे. बताया जा रहा है कि बीजेपी राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है. साथ ही फ्लोर टेस्ट की मांग भी कर सकती है, क्योंकि पार्टी का मानना है कि कांग्रेस सरकार बहुमत खो चुकी है.
क्या लाया जाएगा अविश्वास प्रस्ताव?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










