
सुकमा में ऑपरेशन सरेंडर! 50 लाख के इनामी 27 नक्सलियों ने डालीं बंदूकें, 10 महिलाएं भी बोलीं, 'अब नहीं लड़ना'
AajTak
नक्सल गढ़ कहे जाने वाले सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. 27 सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें पीएलजीए बटालियन-01 के दो हार्डकोर कैडर भी शामिल हैं. इन पर कुल 50 लाख रुपये का इनाम था. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह सामूहिक सरेंडर नक्सल नेटवर्क के कमजोर पड़ने का साफ संकेत है.
छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. सुकमा जिले में कुल 27 सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है. ये नक्सली नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. आत्मसमर्पण करने वालों में 10 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल हैं. ये कदम बताता है कि सरकार की नीतियां और सुरक्षा बलों का दबाव अब नक्सल प्रभावित इलाकों में असर दिखा रहा है.
आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन-01 के 2 कुख्यात सदस्य भी शामिल हैं. ये बटालियन नक्सल संगठन की सबसे खतरनाक इकाइयों में गिनी जाती है. surrendered नक्सलियों पर कुल ₹50 लाख का इनाम घोषित था. इनमें
रखा गया था इनाम
1 नक्सली पर ₹10 लाख 3 पर ₹8 लाख-₹8 लाख 1 पर ₹3 लाख 2 पर ₹2 लाख-₹2 लाख 9 नक्सलियों पर ₹1 लाख
इस सामूहिक आत्मसमर्पण को सुरक्षा बलों की बड़ी ऑपरेशनल सफलता माना जा रहा है. संगठनात्मक तौर पर देखें तो आत्मसमर्पण करने वालों में एक CYC सदस्य, 15 पार्टी सदस्य और 11 फ्रंटल संगठन (सहायक इकाइयों) से जुड़े लोग शामिल हैं. ये घटना राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के लगातार अभियान का नतीजा मानी जा रही है, जिसने नक्सल गढ़ों में अब मनोवैज्ञानिक और संगठनात्मक दोनों स्तरों पर असर दिखाना शुरू कर दिया है.
सुकमा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से अधिकांश ने नक्सल संगठन की विचारधारा से निराश होकर और राज्य सरकार की पुनर्वास योजनाओं से प्रेरित होकर आत्मसमर्पण किया है. बता दें कि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण की प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और राज्य पुलिस के संयुक्त प्रयासों ने इस आत्मसमर्पण को संभव बनाया है. सुकमा में आत्मसमर्पण के बाद 27 नक्सलियों को राज्य सरकार की नक्सल आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति-2025 के तहत सहायता प्रदान की जाएगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










