
सुकमा में एनकाउंटर में मारा गया नक्सली, सुरक्षाबलों ने इस साल अब तक 142 को किया ढेर
AajTak
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक नक्सली को मार गिराया है. मारे गए नक्सली के पास से हथियार, वायरलेस और अन्य चीजें बरामद की गई है. एनकाउंटर उस वक्त शुरू हुआ जब डीआरजी की टीम सर्च अभियान पर निकली थी. इस साल छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 142 नक्सलियों को मार गिराया है.
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में नक्सली को मार गिराया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह जगरगुंडा पुलिस थाना क्षेत्र के तुमार गट्टा और सिंगावरम गांवों के पास जंगल में हुई. यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक उन्होंने बताया कि जगरगुंडा एरिया कमेटी से जुड़े माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार रात को ऑपरेशन शुरू किया गया था. उन्होंने कहा, गोलीबारी की घटना के बाद एक नक्सली का शव बरामद हुआ है.
मारे गए नक्सली के पास सुरक्षाबलों ने एक लोडेड बंदूक, एक वायरलेस सेट, विस्फोटक और नक्सलियों से संबंधित सामग्री बरामद की है. अधिकारी ने बताया कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है.
वहीं इस एनकाउंट को लेकर पुलिस ने कहा कि इस घटना के साथ ही इस साल छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 142 नक्सलियों को मार गिराया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










