
सी.पी. राधाकृष्णन कल लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ
AajTak
राष्ट्रपति भवन में कल उपराष्ट्रपति पद के शपथग्रहण का कार्यक्रम आयोजित होना है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे सीपी राधाकृष्णन को शपथ दिलाएंगी. 67 वर्षीय राधाकृष्णन इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल थे.
उपराष्ट्रपति-निर्वाचित सी.पी. राधाकृष्णन शुक्रवार को पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शपथ दिलाएंगी. 67 वर्षीय राधाकृष्णन इससे पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल थे. उन्होंने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया.
यह चुनाव तब आवश्यक हुआ जब तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से अचानक इस्तीफ़ा दे दिया था. राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्होंने गुरुवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफ़ा दे दिया. इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपने की घोषणा की.
राधाकृष्णन को 452 से ज्यादा वोट मिले
मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन (67 साल) ने इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया था. चुनाव में 788 सदस्यों में से 767 ने मतदान किया था. राधाकृष्णन को उम्मीद से ज्यादा 452 वोट मिले थे. जबकि सुदर्शन रेड्डी को सिर्फ 300 वोट मिले. चुनाव में राधाकृष्णन को भारी मतों से जीत मिली.
इस जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मिले. यह मुलाकात केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के निवास स्थान पर हुई.
धनखड़ ने भी दी बधाई

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










