
'सीवर का पानी घर के बाहर फेंक दूंगी...' किराड़ी में गंदगी देख विधायक पर भड़कीं स्वाति मालीवाल
AajTak
आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपनी ही पार्टी के विधायक को घेरना शुरू कर दिया है. वह किराड़ी के शीशमहल इलाके में पहुंचकर वहां की दुर्दशा देख भड़क उठीं. उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा. स्वाति ने CM आवास के बाहर सीवर का गंदा पानी फेंकने की चेतावनी दी.
आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपनी ही पार्टी के विधायक को घेरना शुरू कर दिया है. वह किराड़ी के शीशमहल इलाके में पहुंचकर वहां की दुर्दशा देख भड़क उठीं. उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा. स्वाति ने CM आवास के बाहर सीवर का गंदा पानी फेंकने की चेतावनी दी.
दरअसल, सांसद स्वाति मालीवाल किराड़ी विधानसभा का औचक निरीक्षण करने पहुंची थी, वहां गंदगी देखकर उन्होंने विधायक ऋतुराज को फोन कर फटकार लगाई. स्वाति को जनता ने टूटी सड़कें, कूड़ा-गंदगी और ओवरफ्लो होते सीवर की बदहाली दिखाई. इसके बाद स्वाति का गुस्सा फूट गया. स्वाति मालीवाल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह विधायक ऋतुराज को फटकार लगाते हुए बोल रही हैं, 'तुमने आज तक सड़कें ठीक नहीं करवाई है, कहां हो तुम, तुरंत आओ'.
उन्होंने आगे कहा, 'अगर जल्द से जल्द सड़कें ठीक नहीं हुईं, तो मैं यहां के लोगों के साथ आपके घर के बाहर आ जाऊंगी. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर यहां के हालात नहीं सुधारे तो वह CM आवास के बाहर सीवर का गंदा पानी फेंकेंगी.
बता दें कि स्वाति लगातार आप सरकार के खिलाफ मुखर हैं. बीच-बीच में उनके कई ऐसे बयान सामने आते हैं जिनसे साफ पता चलता है कि स्वाति अपनी ही पार्टी की सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










