सीरिया जाकर ISIS में भर्ती हुई महिला, अब लगा रही ब्रिटेन आने की गुहार
AajTak
ब्रिटेन से सीरिया पहुंचकर आईएसआईएस में शामिल होने वाली महिला अब ब्रिटेन सरकार से गुहार लगा रही है. शमीमा बेगम नाम की महिला ने साल 2015 में अपने दो दोस्तों के साथ ब्रिटेन छोड़ दिया था और उसने सीरिया जाकर आतंकवादी संगठन आईएसआईएस जॉइन करने का फैसला किया था. हालांकि ये महिला अब काफी पछता रही है और ब्रिटिश प्रशासन से लगातार माफी की अपील कर रही है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?