
सीरियल 'ये रिश्ता..' में विद्या की गाड़ी से हुआ अभीर का एक्सीडेंट, क्या मोड़ लेगा शो?
AajTak
स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभीर का एक्सीडेंट विद्या की गाड़ी से हो जाता है. जिसके कारण विद्या काफी ज्यादा परेशान है. तो वहीं घर के लोग भी अभीर के एक्सीडेंट से काफी ज्यादा दुखी है.
सास बहू बेटियां की टीम हाल ही में स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर पहुंची. शो में सभी लोग अभीर का एक्सीडेंट हो जाने के कारण बेहद दुखी हैं. तो वहीं विद्या काफी डरी हुई है क्योंकि एक्सीडेंट उसी की गाड़ी से हुआ है.
जहां एक तरफ अभीर हॉस्पिटल में एडमिट है तो वहीं घर के लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर वो कौन था जिसकी गाड़ी से अभीर का एक्सीडेंट हुआ है. अभीरा तो अपने ससुर से तो कसम ले लेती है कि 'वह अभीर के मुजरिम को जेल भिजवा कर रहेंगे'. पर घरवालों को क्या पता कि असली मुजरिम तो विद्या है. लेकिन बेचारी विद्या चाह कर भी घरवालों को सच नहीं बता सकती.
अभीर कभी चल नहीं पाएगा
अभीर के होश आने के बाद घर के लोग उससे मिलने जाते हैं, तभी डॉक्टर आकर बताते हैं कि अभीर ठीक तो हो गया है पर कभी चल नहीं पाएगा. इतना सुनते ही मनीष का गुस्सा भड़क जाता है और वह डॉक्टर पर ही चिल्लाने लगते हैं. डॉक्टर की बात सुनकर विद्या काफी ज्यादा पछतावे में आ जाती है. लेकिन पहली बार अभीरा और रूही दोनों बहने साथ में आ गई है, अपनी भाई की जान बचाने के लिए. दोनों बहने भाई को समझाती है कि तुम बिल्कुल ठीक हो जाओगे. इस टाइम को तुम ब्रेक की तरह लो.
अभीर कहता है मुझे कोई छुट्टी नहीं चाहिए और न तुम लोगों की कोई दया चाहिए. मुझे अपनी पुरानी लाइफ वापस चाहिए. हालांकि अभीर तो खुद ही अपनी हालत पर बेबस है, पर उसकी यही हालत भाई-बहन के रिश्ते में सुधार लाएंगे! जिसे देखना काफी दिलचस्प होगा.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










