
सीरम इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर से ठगी, अदार पूनावाला के नाम पर व्हाट्सएप मैसेज भेज कर हड़पे 1 करोड़
AajTak
दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन मैन्युफैक्चरर कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के एक डायरेक्टर से किसी धोखेबाज व्यक्ति ने 1 करोड़ रुपये ठग लिए हैं. बड़ी बात ये है कि उसने ये ठगी खुद को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का ही सीईओ अदार पूनावाला बताकर की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के एक डायरेक्टर के साथ 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी हुई है. बड़ी बात ये है कि ठगी करने वाले धोखेबाज व्यक्ति ने खुद को अदार पूनावाला बताकर इसे अंजाम दिया.
अदार पूनावाला, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ हैं. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन मैन्युफैक्चरर कंपनी है. कोरोना काल में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का नाम काफी पॉपुलर हुआ था, क्योंकि दुनिया के अधिकतर इलाकों में तेजी से कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के लिए कंपनी ने काफी काम किया था.
इस घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि धोखेबाज व्यक्ति ने कंपनी के डायरेक्टर सतीश देशपांडे को व्हाट्सएप मैसेज भेजा. उसने खुद को अदार पूनावाला बताया और सतीश देशपांडे से 1,01,01,554 रुपये ठग लिए. सतीश कंपनी के टॉप अधिकारियों में शामिल हैं.
महाराष्ट्र के पुणे में बूंद गार्डन पुलिस थाने में इसे लेकर मामला दर्ज किया गया है. सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर प्रताप मंकर ने इस घटना की पुष्टि की है. पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक ये घटना इसी हफ्ते बुधवार और गुरुवार के बीच हुई है.
पुलिस ने धोखाधड़ी और ठगी के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी कानून की उपुयक्त धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया है. मामले की तफ्तीश आगे जारी है.
हाल में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया था कि वह अपने ग्लोबल पार्टनर Novavax के साथ मिलकर मंकीपॉक्स की mRNA वैक्सीन विकसित करने की योजना बना रहे हैं. दुनिया के कई देशों में फैल रहे मंकीपॉक्स को देखते हुए 23 जुलाई को WHO ने हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने मंकीपॉक्स का वैक्सीन बनाने का फैसला किया है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










