
सीमेंट और कंक्रीट की बड़ी-बड़ी बैरिकेडिंग, राजधानी कूच पर अड़े किसानों को रोकेने के लिए दिल्ली पुलिस का 'हैवी' इंतजाम
AajTak
MSP के लिए कानूनी गारंटी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है. किसानों के ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को रोकने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर कंक्रीट के बड़े-बड़े बैरिकेड्स लगा दिए हैं.
पंजाब और हरियाणा के कई किसान संगठनों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानूनी गारंटी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है. अब इस किसान आंदोलन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इस आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा शामिल नहीं होगा. उन्होंने 16 फरवरी को भारत बंद का आवाहन किया है.
आंदोलन में शामिल नहीं होगा SKM इस बारे में जानकारी देते ऑल इंडिया किसान सभा के वाइस प्रेसिडेंट और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता हनन मोल्लाह ने बताया कि ऑल इंडिया किसान सभा संयुक्त किसान मोर्चा का सबसे बड़ा दल है और हम इस प्रोस्टेट में शामिल नहीं हो रहे हैं. किसान आंदोलन के बाद किसान मोर्चा से कुछ दल स्प्लेंडर हो गए थे और ये प्रोटेस्ट उन्होंने बुलाया है. हर किसी को प्रदर्शन करने का अधिकार है.
सरकार ने नहीं निभाया अपना वादा उन्होंने आगे बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन किया तो सरकार ने कृषि कानून वापस ले लिए थे और वादा किया था कि एमएसपी और बिजली की दरों, कर्ज माफी पर बात करेंगे, लेकिन 2 साल से उन्होंने हमारी कोई बात नहीं सुनी. पर इस आंदोलन में केंद्रीय मंत्री चंडीगढ़ बात करने चले जाते हैं. ये सिर्फ सरकार का नाटक है.
सड़कों पर लगाए बड़े-बड़े कंक्रीट के बैरिकेड्स
वहीं, किसानों के दिल्ली कूच करने के ऐलान के बाद हरियाणा सरकार ने सख्ती दिखाते हुए. एक रास्तों की बाड़ेबंदी कर दी गई है और आज सुबह से कई जिलों में मोबाइल इंटरनेट को भी बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर किसानों के मार्च को राजधानी में घुसने से रोकने के लिए हरियाणा, दिल्ली पुलिस ने बड़े-बड़े कंक्रीट के ब्रिगेट्स और बड़े-बड़े कंटेनर सड़क के दोनों ओर लगाना शुरू कर दिया है.
शंभू बॉर्डर किया बंद हरियाणा-पंजाब के शम्भू बॉर्डर को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया है. कारण, पिछली बार पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग को किसानों ने ट्रैक्टरों से नदी में फेंक दिए थे. लिहाजा अबकी बार हाईवे पर बड़े-बड़े सीमेंट के बैरिकेड रखकर पूरे हाईवे पर सीमेंट की दीवार खड़ी कर दी गई हैं. इसके बाद इन बैरिकेडिंग को सीमेंट और कंक्रीट से ब्लॉक कर दिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










