
सीमा हैदर को किस रूट से मिली भारत में एंट्री, पुलिस को कैसे दिया धोखा... सचिन का था मास्टर प्लान!
AajTak
Seema Haider case update: सीमा हैदर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सीमा पाकिस्तान से भारत में कैसे और किस रास्ते एंट्री लेगी, इसका पूरा प्लान और रूट सचिन ने तैयार किया था. सचिन ने ही फोन पर नेपाल से टिकट बुक कराया था. टिकट बुक करते समय उसने कहा था कि उसकी पत्नी और बच्चे आ रहे हैं.
सीमा हैदर (Seema Haider) मामले में सचिन मीणा से पूछताछ के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है. सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत में कैसे दाखिल हो, ये पूरा प्लान सचिन ने तैयार किया था. वह पाकिस्तान से किस रूट से होकर भारत में आएगी, ये पूरा रूट मैप सचिन ने बनाया था. सूत्रों की मानें तो सचिन ने ही पता किया था कि पाकिस्तान से कौन सी सस्ती फ्लाइट से नेपाल तक आया जा सकता है.
सूत्रों का कहना है कि सचिन ने मार्च में ही प्लान तैयार कर लिया था, जब वह सीमा से नेपाल में मिला था. नेपाल से सीमा को भारत के अंदर किस रास्ते से लाया जाए, ताकि वो दस्तावेजों की जांच से बच जाए, बाकायदी इसकी पूरी प्लानिंग सचिन ने बनाई थी. सूत्रों की मानें तो अपने प्यार को पाने के लिए सीमा किसी भी हद तक जा सकती थी. यही वजह है कि वो सचिन के बताए गए प्लान पर अमल करती गई.
पूरे रोडमैप को समझने के लिए एटीएस ने किए थे सीमा से सवाल
सीमा हैदर और सचिन से यूपी एटीएस ने बीते दिनों दो दिनों तक सख्ती से पूछताछ की. दरअसल, सीमा पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक जताया जा रहा था, इसी को लेकर जांच एजेंसी ने पड़ताल शुरू की. जांच के दौरान एटीएस ने पाकिस्तान से भारत आने तक पूरे रोडमैप को समझने के लिए सीमा से सवाल किए.
नेपाल पहुंचने के बाद सीमा ने किसी को भी नहीं बताया पूरा नाम
सूत्रों का कहना है कि नेपाल पहुंचने के बाद सीमा ने कभी अपना पूरा नाम नहीं बताया. इसके चलते वो किसी की नज़र में नहीं आई. सचिन ने नेपाल में बस एजेंट को ग्रेटर नोएडा से फोन कर टिकट बुक की थी. सचिन ने एजेंट से कहा था कि उसकी पत्नी और बच्चे आ रहे हैं. सचिन ने सीमा को पत्नी बताने के साथ ही बच्चों के हिंदू नाम बताए थे. इसके चलते किसी को शक नहीं हुआ.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










