
'सीमा को लौटा दो हिंदुस्तान, नहीं तो...' पाकिस्तानी डकैत ने VIDEO जारी कर दी धमकी
AajTak
सीमा हैदर को लेकर पाकिस्तान में लोग काफी भड़के हुए हैं. एक पाकिस्तानी डकैत ने तो बाकायदा वीडियो जारी कर धमकी दी है. उसने अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया.
पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर को लेकर उसके मुल्क में बवाल मचा हुआ है. लोग तो उसे गद्दार बता ही रहे हैं, साथ ही अब डकैतों ने भी धमकी देना शुरू कर दिया है. पाकिस्तानी डकैट रानो शार ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर सीमा को वापस नहीं भेजा, तो पाकिस्तान में मंदिरों पर हमले करेंगे. उसने सिंध के रेहरकी दरबार पर भी हमले की धमकी दी है. साथ ही कहा कि हिंदुओं को भी निशाना बनाएंगे.
पाकिस्तानी डकैत ने वीडियो जारी कर कहा है, 'हमारी अपील है. हम कबीले वाले हैं. हमारी लड़की इधर से गई है. पाकिस्तान से इंडिया गई है. दिल्ली में गई है. ये बात समझ लो. अगर हमारी लड़की को वापस नहीं किया तो जहां जहां हिंदू मंदिर हैं, उन पर हमले करेंगे. इज्जत प्यारी है तो वापस कर दो. हम बलोच कौम के हैं.' रानो शार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपशब्दों का इस्तेमाल करता भी नजर आ रहा है.
चार बच्चों के साथ भारत आई
सीमा हैदर पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भागकर भारत आई है. उसका कहना है कि PUBG गेम खेलते हुए उसे सचिन से प्यार हो गया. सचिन ग्रेटर नोएडा के एक गांव में रहता है. सीमा को देखने के लिए लोग दूर दूर से सचिन के घर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में लोग उस पर काफी भड़क रहे हैं. सीमा ने कहा है कि वो गंगा नदी में स्नान करके हिंदू धर्म अपनाएंगी, इस पर पाकिस्तानियों ने हैरानी जताई है. उनका कहना है कि जो पाकिस्तान की नहीं हुई भारत की क्या होगी. पाकिस्तानियों का कहना है कि सीमा उन्हें भारत के सामने शर्मसार कर दिया है. वहीं कुछ पाकिस्तानियों का कहना है कि सीमा शुद्ध हिंदी बोल रही है तो वो पाकिस्तानी कैसे हो सकती है.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









