
सीमा के मोबाइल का सारा डाटा डिलीट... 8 घंटे की पूछताछ में UP ATS को मिले अहम सुराग
AajTak
पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन से UP ATS की टीम आज भी पूछताछ करेगी. दोनों को जांच टीम पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है. सोमवार को जांच टीम ने सीमा, सचिन और सचिन के पिता से 8 घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान जांच टीम ने पाया कि सीमा के मोबाइल से सारा डाटा डिलीट है. जांच के दौरान रबूपुरा थाने के थाना प्रभारी को भी बुलाया गया.
पाकिस्तानी सीमा हैदर मामले की जांच अब UP ATS कर रही है. उन्हें आज दोबारा पूछताछ के लिए जे जाया गया है. सोमवार को जांच टीम ने सीमा-सचिन से 8 घंटे की पूछताछ की. जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. यह पूछताछ सोमवार दोपहर ढाई बजे से रात 10 बजे तक चली. दोनों को अलग-अलग कमरों में बैठा कर बयान लिए गए.
सचिन के पिता से भी पूछताछ की गई. जांच के दौरान सीमा के मोबाइल चेक किया गया तो उसका सारा डाटा डिलीट मिला. जांच एजेंसियों की मानें तो सीमा के मोबाइल से कई राज खुल सकते हैं. लेकिन उसने सारा डाटा डिलीट कर दिया है. अब सीमा के मोबाइल डाटा को रिकवर किया जाएगा. इसी के साथ उन्हें और भी कई अहम सुराग मिले हैं.
सीमा के चाचा और भाई का पाकिस्तानी आर्मी में होना भी शक पैदा कर रहा है. साथ ही सीमा के बिना वीजा इंडिया आने को लेकर भी उससे पूछताछ की जा रही है. UP ATS ने सोमवार को सीमा हैदर के पासपोर्ट, आधार कार्ड और उसके बच्चों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की. जांच के दौरान ग्रेटर नोएडा रबूपुरा थाने के थाना प्रभारी को भी बुलाया गया. थाना प्रभारी की जांच में मिले सबूतों को ATS ने अपनी जांच में शामिल किया.
इसी के साथ उन्होंने भारत नेपाल बॉर्डर पर तैनात SSB से भी रिपोर्ट तलब की. सीमा हैदर के ISI और पाकिस्तानी आर्मी से कनेक्शन को लेकर भी जांच की जा रही है. इसके अलावा सीमा हैदर द्वारा नोएडा पुलिस को दिए गए बयान और एटीएस की पूछताछ में दिए गए सवाल जवाबों का मिलान भी किया जाएगा.
वहीं, सीमा के पति गुलाम हैदर से भी UP ATS फोन पर बात करेगी. फिर सीमा के बयानों और गुलाम के बयानों को मैच किया जाएगा. बता दें, सीमा हैदर मामले की जांच अब UP ATS कर रही है.
अब तक नोएडा पुलिस के हाथ लगी थी ये जानकारी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










