
सीट, वोट, एरिया, आरक्षण और पार्टियों का समीकरण, जानें नए एमसीडी में क्या-क्या चीजें बदलीं
AajTak
दिल्ली नगर निगम का परिसीमन का काम पूरा हो चुका है. केंद्र सरकार ने परिसीमन के मसौदे पर हस्ताक्षर करके फाइल दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के पास भेज दी है. परिसीमन के बाद एमसीडी की सीटें 272 से घटकर 250 हो गई हैं तो 42 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई. परिसीमन से सिर्फ सीटें ही नहीं घटीं, बल्कि क्षेत्र, वोटर और समीकरण भी बदल गए हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में नगर निगम के परिसीमन का काम पूरा हो गया है. इसी के साथ दिल्ली में एमसीडी चुनाव कराए जाने का रास्ता साफ हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने परिसीमन के मसौदे पर हस्ताक्षर करके 800 पन्नों की फाइल दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के पास भेज दी और परिसीमन संबंधी अधिसूचना भी जारी कर दी है. परिसीमन के बाद दिल्ली नगर निगम का स्वरूप अब पूरी तरह से बदल गया है.
एमसीडी के एकीकरण के बाद अब अस्तित्व में आए दिल्ली नगर निगम के वार्ड की संख्या भी घट गई है तो पार्षद के क्षेत्र का दायरा भी बढ़ा है. परिसीमन के चलते नगर निगम के वार्डों के नाम और नंबर बदल गए हैं. निगम वार्डों का आरक्षण नए तरीके से चुनाव आयोग करेगा. अनुसूचित जाति, ओबीसी और महिलाओं के लिए पहले से आरक्षित वार्ड पूरी तरह से बदल जाएंगे. एमसीडी के नए निजाम में सीट से लेकर वोट, एरिया और आरक्षण ही नहीं बल्कि सियासी दलों का समीकरण भी बदल जाएगा.
दिल्ली में एक मेयर-एक कमिश्नर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) तीनों इलाकों में बंटी हुई थी, जो उत्तरी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के रूप में जानी जाती थी. मोदी सरकार ने मई 2022 में दिल्ली के तीनों निगमों को मिलाकर एकीकृत कर दिया. इस तरह एक एमसीडी हो गई है. दिल्ली एमसीडी में अभी तक मेयर, कमिश्नर और चीफ इंजीनियर तीन-तीन हुआ करता थे, जो अलग-अलग जोन के होते थे. एमसीडी के एकीकरण किए जाने के बाद मेयर, कमिश्नर और चीफ इंजीनियर एक-एक होंगे. इनके पास पहले से ज्यादा शक्तियां होंगी.
एमसीडी सीटें 272 से घटकर 250 दिल्ली नगर निगम में अभी तक 272 नगर निगम की सीटें थीं, लेकिन अब 250 हो गई हैं. दिल्ली में पहले उत्तरी और दक्षिण नगर निगम 104-104 पार्षद सीटें थीं जबकि पूर्वी दिल्ली में 64 सीटें हुआ करती थीं. परिसीमन के बाद एमसीडी सीटें 272 से घटकर 250 कर दी गई हैं. यह परिसीमन साल 2011 की जनगणना के आधार पर किया गया. इस तरह दिल्ली में 70 विधानसभा से 21 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक वार्ड कम किए गए हैं तो एक विधानसभा में सीट बढ़ी भी है. इस तरह कम आबादी वाले विधानसभा क्षेत्रों में वार्डों की संख्या है और अधिक आबादी वाले विधानसभा क्षेत्रों में वार्डों की संख्या ज्यादा की गई है
एमसीडी वार्ड के एरिया बढ़े-घटे साल 2011 की जनसंख्या के हिसाब से एमसीडी सीटों का परिसीमन किया गया है, जिसके चलते कई वार्ड और इलाके इधर से उधर हो गए हैं. नए एमसीडी में पार्षद का इलाका यानि क्षेत्र पहले से बढ़ जाएगा, लेकिन कुछ जगह पर घट गई है. दिल्ली में अब सबसे बड़ा वार्ड मयूर विहार फेज वन बन गया है तो उसके बाद त्रिलोकपुरी और संगम विहार है. वहीं, दिल्ली में सबसे छोटा वार्ड चांदनी चौक है. परिसीमन से एमसीडी वार्ड के क्षेत्र ही नहीं बढ़े-घटे, बल्कि वार्ड में मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है. वार्ड क्षेत्र का नाम और नंबर बदल गए हैं, जिन्हें परिसीमन में जिक्र किया गया है. इस तरह सभी वार्डों के मैप जारी कर सीमा निर्धारित करके बताया है
निगम में एससी के लिए 42 सीटें रिजर्व केंद्र सरकार ने दिल्ली नगर निगम में 250 सीटों में से 42 वार्ड सीट को अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित किया गया है. इन वार्डों में परिसीमन का काम पूरा हो चुका है, लेकिन कौन सी 42 सीट आरक्षित होगी, दिल्ली का राज्य चुनाव आयोग अनुसूचित जाति के लोगों के लिए सीट चिन्हित और आरक्षित करके नोटिफिकेशन जारी करेगा. इस तरह पहले की कई सामान्य सीटें एससी के लिए आरक्षित हो सकती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










