
सीजफायर के बाद हालात सामान्य, श्रीनगर हवाई अड्डे से जल्द शुरू होगी कमर्शियल उड़ान
AajTak
श्रीनगर एयरपोर्ट को सीजफायर के बाद फिर से ऑपरेशनल करने की तैयारी शुरू हो गई है. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बाद सरकार ने एहतियातन 32 हवाई अड्डों को तत्काल बंद कर दिया था जिसमें श्रीनगर भी शामिल था. अब मंगलवार से श्रीनगर एयरपोर्ट से एक बार फिर कमर्शियल उड़ान शुरू कर दी जाएगी.
भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ने के बाद बंद किए गए श्रीनगर एयरपोर्ट को सीजफायर के बाद फिर से ऑपरेशनल करने की तैयारी शुरू हो गई है. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद अस्थायी रूप से बंद किए गए 32 हवाई अड्डों में से एक श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अब जल्द ही सामान्य उड़ान संचालन शुरू हो जाएगा. इसकी जानकारी सोमवार को अधिकारियों ने दी है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India - AAI) ने हाल ही में घोषणा की थी कि जिन हवाई अड्डों को सुरक्षा कारणों से अस्थायी रूप से बंद किया गया था, वो अब फिर से संचालन के लिए तैयार हैं और इसमें श्रीनगर हवाई अड्डा भी शामिल है.
मंगलवार से श्रीनगर एयरपोर्ट से कमर्शियल एयरपोर्ट
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'एयरोड्रम क्लोजर नोटिस (NOTAM) को रद्द कर दिया गया है और श्रीनगर हवाई अड्डा अब उड़ानों के संचालन के लिए तैयार है.' NOTAM एक आधिकारिक सूचना होती है जो पायलटों और एयरलाइनों को असामान्य परिस्थितियों या बदलावों के बारे में जानकारी देती है.
उन्होंने आगे बताया कि मंगलवार से हवाई सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो जाएंगी. 'स्पाइसजेट इस रूट पर अतिरिक्त उड़ानों का संचालन करेगा ताकि पिछले दिनों रद्द हुई उड़ानों के कारण उत्पन्न हुए बैकलॉग को संभाला जा सके.
बता दें कि हवाई अड्डा बंद होने का असर श्रीनगर से हज यात्रा पर भी पड़ा था. हज के लिए जाने वाले यात्रियों की उड़ानें रद्द कर दी गई थीं या उन्हें अन्य तारीखों के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था. अब जबकि हवाई अड्डा दोबारा खुल रहा है, तो हज यात्रा से जुड़े संचालन भी पुनः शुरू हो सकेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










