
सीक्रेट कैमरा, व्हाट्स ऐप पर गंदी बातें और 300 पन्नों का सबूत, स्वामी चैतन्यानंद का पापलोक
AajTak
दिल्ली के SRISIIM संस्थान में पढ़ने वाली छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर यौन और मानसिक उत्पीड़न, देर रात बुलाने, धमकाने और गुप्त कैमरे लगाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. एयर फोर्स हेडक्वार्टर्स से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने नई FIR दर्ज की और 300 से अधिक पन्नों के सबूत जब्त किए है. छात्राओं के मुताबिक, विरोध करने पर उन्हें डिग्री रोकने और निलंबन की धमकियां दी जाती थीं.
दिल्ली में छात्राओं के साथ स्वामी चैतन्यानंद के छेड़खानी और मानसिक उत्पीड़न के मामले ने तूल पकड़ लिया है. 1 अगस्त को एयर फोर्स हेडक्वार्टर्स से भेजी गई एक शिकायत ने इस मामले में नया मोड़ ला दिया है. वायु सेना मुख्यालय के डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन के ग्रुप कैप्टन रैंक के अधिकारी ने ईमेल के माध्यम से पीठम को सूचित किया कि SRISIIM की छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ गंभीर शिकायतें दर्ज कराई हैं.
स्वामी चैतन्यानंद के खिलाफ 300 पन्नों का सबूत
छात्राओं ने आरोप लगाया कि स्वामी चैतन्यानंद मनमाने फैसले लेते थे, धमकाते थे और देर रात व्हाट्सऐप पर मैसेज करते थे. 2 अगस्त को पीठम की ओर से वायु सेना मुख्यालय को तत्काल जवाब भेजा गया जिसमें बताया गया कि आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 320/2025 पहले ही दर्ज की जा चुकी है.
इसके बाद 4–5 अगस्त को पीठम ने पुलिस को एक और शिकायत दी जिसमें उत्पीड़न और ज्यादती के नए सबूत सौंपे गए. बताया गया कि आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ 300 से अधिक पन्नों के सबूत पुलिस को सौंपे गए हैं. छात्रों के बयान दर्ज कर नई FIR दर्ज की गई हैं.
गौरतलब है कि 23 जुलाई को मठ की ओर से भी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी. पीठ ने आरोपी स्वामी का पावर ऑफ अटॉर्नी रद्द करते हुए 11 सदस्यीय नई गवर्निंग काउंसिल भी गठित कर दी है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










