
सीएम सिद्धारमैया ने पुलिस को माना बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार! पुलिस कमिश्नर समेत कई अफसर सस्पेंड
AajTak
बेंगलुरु के क्रिकेट स्टेडियम में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत और कई घायल हुए. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटना पर दुख जताया. मामले की जांच के लिए न्यायमूर्ति माइकल कुन्नाह की अध्यक्षता में एक व्यक्ति आयोग बनाया गया है. एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस कमिश्नर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है.
बेंगलुरु के एक क्रिकेट स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना ने पूरे राज्य को हिला दिया है. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना की.
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. न्यायमूर्ति माइकल कुन्नाह के नेतृत्व में एक व्यक्ति जांच आयोग का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की तह तक जाएगा. साथ ही घटना को लेकर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है.
क्रिकेट स्टेडियम में हुई भगदड़ के बाद सरकार का बड़ा एक्शन
सरकार ने तत्काल प्रभाव से कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है. इसमें एसीपी कब्बन पार्क, डीसीपी सेंट्रल जोन, एडीशनल कमिश्नर वेस्ट जोन, बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर, स्टेशन हाउस मास्टर और कब्बन पार्क थाना प्रभारी शामिल हैं. इन सभी को निलंबित कर दिया गया है.
बता दें, पुलिस ने सुरक्षा काराणों का हवाला देकर इस इवेंट को कराने से मना कर दिया था. साथ ही आरसीबी को 4 जून को इवेंट करने मना भी किया था. बावजूद इसके पुलिसकर्मियों को ही सस्पेंड कर दिया गया.
कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को उनके पद से हटाया

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










