सीएम योगी के नए सलाहकार बने रिटायर्ड IAS अरविंद कुमार, GIS में निभा चुके हैं अहम भूमिका
AajTak
अरविंद कुमार 1988 बैच के ACS रैंक के अधिकारी हैं. यूपी में निवेश लाने और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. इस समिट के माध्यस से प्रदेश को 33.50 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं. इससे पहले अवनीश अवस्थी को रिटायरमेंट के बाद सीएम योगी का सलाहकार बनाया गया था.
यूपी कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार को 29 फरवरी 2024 तक के लिए मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया. अरविंद कुमार इसी साल फरवरी में रिटायर हुए हैं. अब वह सीएम योगी के औद्योगिक सेक्टर के लिए सलाहकार होंगे. इससे पहले अवनीश अवस्थी को रिटायरमेंट के बाद सीएम योगी का सलाहकार बनाया गया था.
यूपी सरकार ने बुधवार को जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य के त्वरित अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री को औद्योगिक क्षेत्र में परामर्श देने के लिए 29 फरवरी 2024 तक के लिए रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार को सलाहकार (औद्योगिक सेक्टर) नियुक्त किया गया है.
बता दें कि अरविंद कुमार 1988 बैच के ACS रैंक के अधिकारी हैं. यूपी में निवेश लाने और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. इस समिट के माध्यस से प्रदेश को 33.50 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं. माना जा रहा है कि इसके चलते ही उन्हें औद्योगिक क्षेत्र का सलाहकार नियुक्त किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










