
सीएम भजनलाल, सचिन पायलट, हनुमान बेनीवाल... राजस्थान उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की साख
AajTak
राजस्थान की सात सीटों के लिए हुए उपचुनाव में पांच सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है. दो सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों की सीधी फाइट है. इन उपचुनावों में मुख्यमंत्री भजनलाल और बीजेपी के कद्दावर नेता किरोड़ीलाल मीणा, कांग्रेस नेता सचिन पायलट और हनुमान बेनीवाल की प्रतिष्ठा दांव पर है.
राजस्थान विधानसभा की सात रिक्त सीटों के लिए हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और सचिन पायलट समेत चार कद्दावर नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है. मतदान के बाद अब नतीजे की घड़ी करीब आ गई है. 23 नवंबर को मतगणना होनी है और इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू होगी. मतगणना 141 राउंड में होनी है और इसके लिए 98 टेबल बनाए गए हैं. पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती के लिए अलग से 67 टेबल का इंतजाम किया गया है.
किस सीट पर कितने राउंड मतगणना
उपचुनाव में अलग-अलग सीटों पर अलग-अलग राउंड में मतगणना संपन्न होगी. झुंझुनूं और सालंबर विधानसभा सीट की मतगणना 22-22 राउंड में होगी. वहीं, रामगढ़ विधानसभा सीट के वोटों की गिनती 21 राउंड में पूरी होगी. देउली उनियारा और खींवसर विधानसभा सीट की मतगणना 20-20 राउंड में होनी है. सबसे कम राउंड में मतगणना दौसा और चौरासी सीट की है. इन दोनों विधानसभा सीटों के लिए पड़े वोट 18-18 राउंड में गिने जाएंगे. चुनाव आयोग ने मतगणना प्रक्रिया की 360 डिग्री वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं.
दिग्गजों की राजनीति पर पड़ेगा नतीजे का असर
राजस्थान की सात सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई दिग्गजों की सियासत पर असर डालेंगे. भजनलाल को मुख्यमंत्री बने चार महीने ही हुए थे कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 10 सीटों का नुकसान झेलना पड़ा था. पिछले चुनाव में सूबे की 25 में से 24 सीटों पर लड़कर सभी पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी इस बार 14 सीटें ही जीत सकी थी. जिन सात सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, इनमें से एक सीट सालूंबर ही बीजेपी के कब्जे में थी. बीजेपी अपनी सीट बचाए रखते हुए विपक्ष से और सीटें झटकने में सफल रहती है तो सीएम भजन का कद पार्टी में मजबूत हो सकता है.
यह भी पढ़ें: राजस्थान उपचुनाव में सभी सात सीटें जीतेंगे, बीजेपी से जनता पूछेगी सवाल: सचिन पायलट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










