
सीएम उद्धव के 'असली हिंदू' वाले बयान पर राज ठाकरे का पलटवार, कहा- 'आपकी कमीज ज्यादा सफेद या मेरी'
AajTak
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पुणे में जनसभा में सीएम उद्धव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सीएम का असली हिंदू वाला बयान काफी बचकाना है.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने पुणे में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा. दरअसल हाल ही में सीएम उद्धव ठाकरे ने असली हिंदू होने को लेकर एक बयान दिया था. इस पर पलटवार करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि यह सीएम उद्धव का यह बयान काफी बचकाना है. वह पूछते हैं कि कौन असली हिंदू है. इस पर मुझे हंसी आती है और ये पूछने का मन करता है कि आपकी कमीज ज्यादा सफेद या फिर मेरी.
पुणे की जनसभा में राज ठाकरे ने अयोध्या की यात्रा स्थगित करने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों के चलते अयोध्या यात्रा स्थगित की गई है. मेरा अनुरोध है कि इस बारे में कोई भी गलत जानकारी न फैलाई जाए.
इस दौरान राज ठाकरे ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग करता हूं. साथ ही उन्होंने मांग की कि औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर किया जाए.
जनसभा में राज ठाकरे ने लाउडस्पीकर के मुद्दे पर कहा कि मैं अभी भी अपनी मांग को लेकर अडिग हूं. मेरी मांग है कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाएं. क्योंकि सिर्फ शोर का लेवल कम करना ही काफी नहीं है. अब समय है कि इन्हें पूरी तरह से हटाया जाए. क्योंकि ये अभी नहीं हुआ तो फिर कभी नहीं होगा.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










