
सीआईडी ने पकड़ा बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, झारखंड से दो गिरफ्तार
AajTak
झारखंड सीआईडी ने बोकारो से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी टेलीग्राम और क्लाउड स्टोरेज के जरिए वीडियो 499 से 1699 रुपये तक में बेचते थे. यह नेटवर्क ओमान, बांग्लादेश और यूएई तक फैला हुआ था. अब मामले की जांच की जा रही है.
झारखंड की सीआईडी ने बच्चों के अश्लील वीडियो की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया कि एक वेबसाइट को डिजिटल मार्केटप्लेस की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था, जहां अश्लील वीडियो बेचे और बांटे जा रहे थे. यह नेटवर्क न सिर्फ देश बल्कि विदेशों तक फैला हुआ था और पीड़ित बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुका था.
साइबर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में झारखंड के बोकारो जिले में छापेमारी कर दो आरोपियों, अंकित कुमार और विवेक कुमार को गिरफ्तार किया है. इनके डिजिटल डिवाइस की तलाशी में बड़ी मात्रा में बाल शोषण से जुड़े वीडियो और फोटो मिले हैं. जांच में यह भी पता चला कि आरोपी टेलीग्राम चैनलों और क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल कर संगठित तरीके से अश्लील सामग्री बेचते थे.
यह भी पढ़ें: MP: डिजिटल प्यार के नाम पर ठगी! डॉक्टर की पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल, 3.76 लाख भी ठगे
टेलीग्राम से चल रहा था धंधा
जांच अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी पहले वीडियो बनवाते और फिर उसका छोटा क्लिप टेलीग्राम पर डालते थे. जो लोग पूरा वीडियो देखना चाहते, उन्हें आरोपी क्यूआर कोड भेजते और भुगतान मिलने पर लिंक शेयर करते. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक वीडियो 499 रुपये से लेकर 1699 रुपये तक में बेचते थे.
इस नेटवर्क का दायरा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं था. आरोपी यह सामग्री ओमान, बांग्लादेश और यूएई के नागरिकों को भी बेचते थे. इस खुलासे ने जांच एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







