
सिस्टम से लड़ाई, विवादों से नाता और अब सुसाइड... जानें कौन थे हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार
AajTak
हरियाणा के आईपीएस वाई. पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली. 2001 बैच के इस अफसर ने प्रशासनिक भेदभाव और उच्चाधिकारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई थी. जानिए, एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की संघर्षभरी कहानी.
IPS Y Puran Kumar Found Dead: हरियाणा पुलिस के तेज-तर्रार और विवादों में घिरे आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनकी जिंदगी का अंत उतना ही रहस्यमयी रहा, जितना उनका प्रशासनिक सफर. 2001 बैच के इस आईपीएस अफसर ने कभी सत्ता के सामने झुकना नहीं सीखा. वो सिस्टम में रहते हुए भी भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विसंगतियों और ऊंचे ओहदों पर बैठे अधिकारियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे. उन्होंने 7 अक्टूबर 2025 को चंडीगढ़ में मौजूद अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मारकर जान दे दी. इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर दिया है.
कौन थे वाई पूरन कुमार? वाई. पूरन कुमार हरियाणा कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. वे अपने सख्त और निर्भीक स्वभाव के लिए जाने जाते थे. उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. वे आईजीपी (रोहतक रेंज), आईजीपी (कानून-व्यवस्था), आईजी (दूरसंचार) और हाल में आईजी, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (PTC) सुनारिया, रोहतक के पद पर तैनात रहे. सरकार ने 2025 के मध्य में एक ट्रांसफर आदेश के तहत उन्हें रोहतक रेंज से हटाकर PTC सुनारिया भेजा था. यही उनकी अंतिम तैनाती थी.
आत्महत्या पर सवाल 7 अक्टूबर 2025 की सुबह, चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित उनके सरकारी आवास से गोली चलने की आवाज सुनाई दी. जब पुलिस टीम अंदर पहुंची, तो वाई. पूरन कुमार को खून से लथपथ हालत में पाया गया. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी थी. घटना के वक्त उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी अमनीत कौर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ विदेश दौर पर जापान में थीं. मौके पर चंडीगढ़ के आईजी और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और घटना की जांच शुरू की गई. फिलहाल मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस ही कर रही है.
उनकी मौत ने पूरे प्रशासनिक ढांचे को हिलाकर रख दिया, क्योंकि पूरन कुमार और उच्चाधिकारियों के बीच लंबे समय से टकराव के हालात थे और कई बार वह खुद को सिस्टम का शिकार बताते रहे थे.
विवादों और संघर्षों से भरा करियर आईपीएस वाई. पूरन कुमार का नाम अक्सर सरकारी पत्राचार, कोर्ट याचिकाओं और शिकायतों में दिखाई देता था. वे अपने विभाग के भीतर भेदभाव, मनमानी और गैर-कानूनी आदेशों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने वाले अफसर थे.
- उन्होंने जुलाई 2020 में तत्कालीन डीजीपी मनोज यादव पर गंभीर आरोप लगाए कि उन्हें व्यक्तिगत रंजिश और जातीय भेदभाव के चलते टारगेट किया जा रहा है. पूरन कुमार ने यह भी कहा कि उन्हें बार-बार ऐसी पोस्टिंग दी जा रही हैं, जो उनके कैडर से बाहर हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










