
सिसोदिया ने 9 घंटे की पूछताछ के बाद CBI पर लगाए गंभीर आरोप, एजेंसी ने कहा- बयान की होगी पड़ताल
AajTak
दिल्ली की नई शराब नीति के मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर में पेश हुए. सीबीआई ने सिसोदिया से 9 घंटे तक पूछताछ की. जांच एजेंसी के दफ्तर से लौटन के बाद सिसोदिया ने कहा कि मुझ पर आम आदमी पार्टी छोड़ने का दबाव बनाया गया. वहीं सीबीआई ने सिसोदिया के बयान का खंडन करते हुए कहा कि सिसोदिया से FIR में लगे आरोपों और सबूतों के आधार पर ही पूछताछ हुई है. सिसोदिया के बयान का सत्यापन किया जाएगा. कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.
दिल्ली की नई शराब नीति को लेकर भारी हंगामा मचा हुआ है. CBI की ओर से समन जारी होने के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सोमवार को पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर में पेश हुए. इसे लेकर दिनभर गहमागहमी रही. सीबीआई मनीष सिसोदिया से मुख्यालय में पूछताछ कर रही थी, वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सीबीआई दफ्तर के बाहर प्रदर्शन औऱ नारेबाजी कर रहे थे. इतना ही नहीं, इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई. जहां सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में जनसभा के दौरान बीजेपी पर निशाना साधा. तो बीजेपी ने भी आम आदमी पार्टी के नेताओं पर हमला बोला.
CBI ने सिसोदिया से 9 घंटे तक पूछताछ की. सीबीआई दफ्तर से लौटने के बाद सिसोदिया ने कहा कि आज मैंने सीबीआई में जाकर देखा कि वहां घोटाले का तो कोई मसला ही नहीं है. सारा केस फर्जी है. आज 9 घंटे की पूछताछ के दौरान समझ गया कि कैसे पूरी साजिश की गई है. सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई ने मेरे खिलाफ जो केस करवाया है, वह दिल्ली में असल में ऑपरेशन लोटस को कामयाब बनाने के लिए करवाया गया था. उन्होंने कहा कि बीजेपी सीबीआई जैसी एजेंसी को असंवैधानिक तरीके से दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझ पर AAP छोड़ने का दबाव बनाया गया. मुझसे कहा गया कि AAP छोड़ दो, AAP में क्यों हो? साथ ही मुझे बताया गया कि सत्येंद्र जैन पर कौन से सच्चे केस हैं, जब वह 6 महीने जेल रह सकते हैं, तो आप भी जेल में रह सकते हो.
CBI ने किया सिसोदिया के आरोपों का खंडन
मनीष सिसोदिया के आरोपों का सीबीआई ने खंडन किया है. जिसमें सिसोदिया ने कहा था कि पूछताछ के दौरान उन्हें आम आदमी पार्टी छोड़ने का दवाब बनाया गया था. सीबीआई ने कहा कि हम इन आरोपों का खंडन करते हैं. सिसोदिया से पेशेवर और कानूनी तरीके से पूछताछ की गई है. एफआईआर में लगे आरोपों और जांच के दौरान एकत्र सबूतों के आधार पर ही सख्ती से पूछताछ हुई है. सिसोदिया के बयान का सत्यापन किया जाएगा और कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी.
सिसोदिया के जवाबों से संतुष्ट नहीं जांच एजेंसी के अधिकारी
सूत्रों के मुताबिक सिसोदिया से पूछताछ के दौरान सीबीआई ने कई सबूत पेश किए. हालांकि ज्यादातर सवालों पर मनीष सिसोदिया के जवाबों से CBI के अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं. सीबीआई ने सिसोदिया से विजय नायर से उनके संबंधों को लेकर सवाल पूछे. इस दौरान सिसोदिया से ये भी पूछा गया था कि क्या विजय नायर उनके तीन अन्य सहयोगियों के साथ आबकारी नीति की ड्राफ्टिंग में शामिल थे. सीबीआई ने सिसोदिया से शराब नीति के कारण सरकारी खजाने को हुए नुकसान के बारे में भी पूछा. इतना ही नहीं, जांच एजेंसी के अधिकारियों ने सिसोदिया से शराब नीति के निर्माण में शराब कंपनी के मालिकों की कथित संलिप्तता के बारे में भी सवाल पूछे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










