
सिवान में प्रशांत किशोर का लालू और मांझी पर हमला, बोले - ''दोनों को अपने बेटों की चिंता''
AajTak
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सिवान के जिरादेई प्रखंड अंतर्गत चंदौली गंगौली पंचायत में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता हमको बता रही है कि यहां नेता जाति की राजनीति कर रहे हैं. पीके ने इस पर कहा कि कोई भी नेता जाति की राजनीति नहीं कर रहा है, अगर नेता जाति की राजनीति करते तो आज लालू कहते की बिहार का नेता कोई यादव समाज का होगा.
जन सुराज पदयात्रा के 141वें दिन की शुरुआत सिवान के जिरादेई पंचायत स्थित धज्जू सिंह उच्च विद्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई. इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ जिरादेई से पदयात्रा के लिए निकले. रविवार को जन सुराज पदयात्रा जामापुर, चंदौली गंगौली, मझवालिया, सरहरवा, सेमारा होते हुए मैरवा प्रखंड अंतर्गत इंग्लिश पंचायत के कोलूहा दरगाह स्थित जन सुराज पदयात्रा शिविर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंची. प्रशांत किशोर की पदयात्रा का सिवान में आज 14वां दिन था. वह जिले में 15 से 20 दिन और रुकेंगे और इस दौरान वे अलग-अलग गांवों और प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे.
वे जनता की समस्याओं को समझ कर उनका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे. रविवार को दिनभर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने 4 आम सभाओं को संबोधित किया, 7 पंचायत के 14 गांवों से गुजरते हुए 18 किमी की पदयात्रा की. जनता से उन्होंने कहा कि लालू और मांझी को अपने लड़के की चिंता है, लेकिन आपको अपने लड़के की कोई चिंता ही नहीं.
जन सुराज पदयात्रा के दौरान सिवान के जिरादेई प्रखंड अंतर्गत चंदौली गंगौली पंचायत में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता हमको बता रही है कि यहां नेता जाति की राजनीति कर रहे हैं. पीके ने इस पर कहा कि कोई भी नेता जाति की राजनीति नहीं कर रहा है, अगर नेता जाति की राजनीति करते तो आज लालू कहते की बिहार का नेता कोई यादव समाज का होगा.
लालू का कहना है कि हमारा लड़का बिहार का नेता होगा मगर, लालू का कहना है कि हमारा लड़का बिहार का नेता होगा. आप सभी यादव समाज के लोग हमें वोट करें. तो ये जाति की राजनीति नहीं बल्कि परिवार के स्वार्थ की राजनीति है. जाति की राजनीति में लालू अकेले नहीं है, मांझी का भी यही हाल है कि 'हम और हमारा बेटा'. पीके ने आगे कहा कि नेता तो अपने बच्चों की चिंता कर रहे हैं और जनता जाति-धर्म में उलझी हुई है. यही कारण है कि आज बिहार की जनता इस दुर्दशा में है. अपने और अपने बच्चों की चिंता कीजिए तब जाकर बिहार में सुधार देखने को मिलेगा. राष्ट्रवाद और धर्म के नाम पर वोट देना बंद कीजिए.
12-14 हजार रुपये के लिए बिहार के युवा राज्य से बाहर: प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा के दौरान सिवान में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार का झंडा लेकर चलने से आपका हाल नहीं बदलेगा. यदि आप अपने बच्चों की चिंता नही करेंगे तो कोई भी आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा. जिस बदहाली और गरीबी में आपका जीवन बीता है उसी गरीबी और बदहाली में आपके बच्चों का भी जीवन बीतेगा. क्योंकि, यहां जो भी लोग बैठे हैं, उनमें से कोई भी परिवार ऐसा नहीं है जिसके घर से एक भी युवा बाहर मजदूरी करने नहीं गया हो.
हम बिहार में क्या बनाते हैं? पीके ने आगे कहा कि हम बाइक, ट्रक देखते हैं, ये कहां बनता है ? यह बनते हैं हरियाणा में, गुजरात में. हम घर बनाते हैं उसके लिए सीमेंट लगता है वह कहां बनता है ? वह बनता है उत्तर प्रदेश, झारखंड में. हम टीवी, मोबाइल देखते है यह भी बिहार में नहीं बनता है. हम बिहार में क्या बनाते हैं? हम बिहार में बच्चा पैदा करते हैं, उनको जवान करते हैं और मजदूर बना कर दूसरे राज्य में भेज देते हैं. जिस बच्चे को हम अपना पेट काट कर पालते हैं, उसको 12- 14 हजार के लिए दूसरे राज्य में भेज देते हैं वो जवान लड़का भी दिन रात मेहनत करता है ताकि पैसा बचा कर घर भेज सके, लेकिन आप वोट देते हैं कि सब वोट दे रहे हैं तो हम भी वोट दे दिए. हम यही समझाने के लिए आए हैं कि अपने बच्चों के जीवन को बर्बाद होने से बचा लीजिए.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



