
'सिलिकॉन सिटी' के घर-दफ्तरों में पानी, सड़कों पर बोट... 7 Videos में देखें बेंगलुरु की 'जल प्रलय'
AajTak
बेंगलुरु रात भर मूसलाधार बारिश हुई, जिसकी वजह से सड़कें जलमग्न हो गईं. कई निचले इलाकों में पानी भर गया और शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया. कर्नाटक की राजधानी के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बनी हुई है.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू (Bengaluru) में रविवार, 18 मई और सोमवार, 19 मई की दरमियानी रात को करीब 6 घंटे से ज़्यादा वक्त तक मूसलाधार बारिश हुई. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह बेंगलुरू में इस साल की सबसे भारी बारिश है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शहर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
शहर में भारी बारिश के बाद जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सड़कों पर पानी भर गया है और कई घरों में भी पानी घुस गया है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कर्नाटक सरकार ने प्रशासन को प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. फायरफोर्स की रेस्क्यू टीमें बोट, जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही हैं. मौजूदा हालात के वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.
कर्नाटक राज्य आपदा निगरानी प्रकोष्ठ के मुताबिक, केंगेरी में सबसे ज़्यादा 132 मिमी बारिश दर्ज की गई. बेंगलुरू के उत्तरी हिस्से में वडेराहल्ली 131.5 मिमी बारिश के साथ दूसरे स्थान पर रहा. कई इलाकों में रात भर में 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा सोमवार को सुबह 8.30 बजे मापी गई पिछले 24 घंटों में बेंगलुरू शहर में हुई औसत बारिश 105.5 मिमी थी.
शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया और निचले इलाकों में पानी भर गया, विशेषकर लोकप्रिय सिल्क बोर्ड जंक्शन, बोम्मनहल्ली, एचआरबीआर लेआउट में ज्यादा असर देखने को मिला.
पॉपुलर सिल्क बोर्ड जंक्शन जलमग्न हो गया. वहीं, एचआरबीआर लेआउट में एक घर में बाढ़ आ गई.
बेंगलुरू शहर में रातभर हुई बारिश के बाद बोम्मनहल्ली क्षेत्र में भूस्खलन हुआ.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










