
सिर पर तवे से ताबड़तोड़ वार कर की पत्नी की हत्या, नशे में दिया वारदात को अंजाम
AajTak
Punjab News: पंजाब के मोगा जिले में एक युवक ने नशे में पत्नी के सिर पर तवे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि युवक का उसकी पत्नी के साथ विवाद होता रहता था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पंजाब के मोगा में दिल दहला देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां नशे की हालत में एक व्यक्ति ने रोटी पकाने वाले तवे से अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इस घटना की जानकारी होते ही आसपास इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, बीती रात मोगा की चक्की वाली गली में युवक परमजीत सिंह का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि परमजीत सिंह नशे का आदी है. घर पर उसका अक्सर इसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था.
वारदात के बाद आसपास इलाके में फैली सनसनी
बीती रात भी परमजीत सिंह का उसकी पत्नी से विवाद हो गया. इसी बीच गुस्से में आकर परमजीत ने अपनी पत्नी के सिर पर रोटी बनाने वाले तवे से ताबड़तोड़ वार कर दिए. इससे महिला लहूलुहान हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद जब आसपास के लोगों को पता चला तो सनसनी फैल गई. लोगों ने तुरंत वारदात की जानकारी पुलिस को दी.
आरोपी से पूछताछ करने में जुटी पुलिस
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया. शहर थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी परमजीत सिंह को पकड़ लिया है. पुलिस महिला के परिवार के लोगों के बयान दर्ज कर रही है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








