
'सिर पर अंडे ❌' होली पर Swiggy का ऐसा Ad, भड़के ये लोग
AajTak
Swiggy का एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोगों का एक समूह इस विज्ञापन का विरोध कर रहा है और इसे HinduPhobic बता रहा है. #HinduPhobicSwiggy हैशटैग पर अब तक 50 हजार से अधिक ट्वीट किए जा चुके हैं. Prachi Sadhvi ने भी इसको लेकर कई ट्वीट किए हैं.
स्विगी (Swiggy) के होली पर आए बिलबोर्ड विज्ञापन पर काफी लोग भड़क गए हैं. कुछ लोगों ने स्विगी को हिंदूफोबिक कहना शुरू कर दिया है. इस दौरान ट्विटर पर #HinduPhobicSwiggy हैशटैग ट्रेंड करने लगा. यूट्यूबर एल्विश यादव, भगवा क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्राची साध्वी ने तो #HinduPhobicSwiggy हैशटैग को ट्रेंड करवाने की अपील तक कर डाली. कई लोग होली के विज्ञापन के साथ अंडे को देखकर नाराज नजर आए.
एल्विश यादव ने लिखा- स्विगी का जो बिलबोर्ड विज्ञापन आया है, वह साफतौर पर होली को बदनाम करने की कोशिश है. यह विज्ञापन लोगों के मन में होली के लिए निगेटिव राय दिखाएगा. इस तरह के विज्ञापन गैर-हिंदू त्योहारों के दौरान नहीं दिखते हैं, जो स्पष्ट तरीके से भेदभाव दिखाता है. कुछ संवेदशीलता दिखाइए और हिंदू समुदाय से माफी मांगिए.
वहीं प्राची साध्वी ने तो स्विगी के विज्ञापन को लेकर एक के बाद एक कई ट्वीट कर डाले. उन्होंने लोगों से अपील की और लिखा- एक लाख ट्वीट कर डालो. दिखा दो स्विगी को सनातनियों की पॉवर.
अपने एक और ट्वीट में उन्होंने स्विगी ऐप को अनइंस्टॉल करने की अपील की. एक ट्वीट में लिखा- सभी सनातनी इस HASHTAG के साथ TWEET करें. #HinduPhobicSwiggy.
अंकित नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा-स्विगी को अपनी गलती माननी चाहिए ओर हिंदू समुदाय से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने होली पर गैर जरूरी ज्ञान दिया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











