
सिर्फ ₹7000 में करें उज्जैन-ज्योतिर्लिंग के दर्शन! पैकेज में रहना-खाना-घूमना फ्री, ऐसे करें बुकिंग
AajTak
IRCTC ने बजट में उज्जैन-ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए एक टूर पैकेज लॉन्च किया है. यह पैकेज बुक करने के बाद आपको आने-जाने का टिकट, होटल में रहने- खाना और घूमने के लिए अलग से कोई खर्च नहीं लगेगा. तो चलिए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं पैकेज.
IRCTC Tour Package: अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है. IRCTC ने उज्जैन, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग घूमने के लिए एक बजट टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस पैकेज में आपका रहना-खाना-घूमना सब फ्री होगा. तो चलिए जानते हैं कैसे बुक कर सकते हैं ये पैकेज.
यहां जानें पैकेज डीटेल IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम UJJAIN-OMKARESHWAR JYOTIRLINGA है. इस पैकेज में आपको 2 रात और 3 दिन घूमने का मौका मिलेगा. प्रसिद्ध संस्कृत कवि कालिदास ने उज्जैन के बारे में कहा है कि यह शहर स्वर्ग से गिरा है ताकि स्वर्ग को धरती पर लाया जा सके. उज्जैन एक काफी प्राचीन शहर है, इसे मंदिरों का शहर भी कहा जाता है. वहीं, ओंकारेश्वर दुनिया के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है. भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर ओंकार पर्वत पर स्थित है, जो नर्मदा नदी के बीच में एक द्वीप है. मंदिर में 60 भूरे रंग के विशाल पत्थर के खंभों पर खड़ा एक बड़ा प्रार्थना कक्ष है. मंदिर की पाच मंजिलों में प्रत्येक में अलग-अलग देवता हैं और मंदिर में प्रतिदिन तीन प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं.
पैकेज में कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका उज्जैन ओमकारेश्वर-ज्योतिर्लिंग
कितने दिनों की होगी ट्रिप? यह ट्रिप 2 रात और 3 दिनों की होगी. इस ट्रिप की शुरुआत इंदौर से होगी.
कितना आएगा खर्च? इस पैकेज में सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए आपको 19900 रुपये खर्च करने होंगे. डबल ऑक्यूपेंसी के लिए आपको 9999 रुपये खर्च करने होंगे. अगर आप ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए पैकेज बुक करना चाहते हैं तो 7200 रुपये लगेंगे. अगर आपके साथ कोई 5 साल से लेकर 11 साल का बच्चा जाता है तो उसके लिए अलग से बेड के लिए आपको 6300 खर्च करने होंगे. वहीं, 5 से 11 साल के बच्चों के लिए अगर आप अलग से बेड नहीं लेते हैं तो आपको 1400 रुपये लगेंगे.
पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










