
'सिर्फ मेरा नहीं, जस्टिस विश्वनाथन का भी बड़ा योगदान...', बुलडोजर जजमेंट पर बोले CJI गवई
AajTak
मुख्य न्यायाधीश बीआर गवाई ने ‘बुलडोजर जजमेंट’ को एक संतोषजनक और मानव जीवन से जुड़े मामलों में सहायक फैसला बताया. उन्होंने इसे अपने साथ जस्टिस केवी विश्वनाथन का संयुक्त प्रयास करार दिया. गवाई ने अपने शुरुआती करियर के अनुभवों को भी साझा किया है.
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने हाल ही में ‘बुलडोजर जजमेंट’ के बारे में चर्चा करते हुए इसे अपने लिए और जस्टिस केवी विश्वनाथन के लिए एक बहुत ही संतोषजनक निर्णय बताया. न्यायमूर्ति गवई ने में बताया कि जब वे और जस्टिस केवी विश्वनाथन लगभग छह महीने तक एक साथ न्यायालय में थे, तब उन्होंने ऐसा फैसला दिया जिसे बुलडोजर जजमेंट कहा गया.
इस फैसले का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन से जुड़ी समस्याओं को समझना और उन परिवारों की मदद करना था जिनपर इसलिए शिकंजा कसा जाता था क्योंकि उनका कोई सदस्य आरोपी या दोषी था. न्यायमूर्ति गवई ने ख़ास तौर से यह भी कहा कि इस फैसले का पूरा श्रेय वे अकेले नहीं लेते, बल्कि इसका आधा श्रेय जस्टिस विश्वनाथन को जाता है.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की भी याद दिलाई. 1990 के दशक में नागपुर में अधिवक्ता के रूप में वे एक समूह का हिस्सा थे जो हर शुक्रवार या खास दिनों पर कानून पर चर्चा करता था. यह समूह उन्हें नियमित सीखने का अवसर देता था. मुख्य न्यायाधीश गवई ने कहा कि वकील या जज का पेशा ऐसा है जिसमें जीवन भर सीखते रहना पड़ता है, और कभी यह नहीं कहना चाहिए कि वे सब कुछ जानते हैं.
यह भी पढ़ें: सरकारी आवास विवाद को लेकर CJI गवई की टिप्पणी पर क्या बोले डीवाई चंद्रचूड़?
न्यायाधीश बीआर गवई बताया कि बॉम्बे हाईकोर्ट में आपराधिक मामलों की सुनवाई के दौरान उन्होंने छात्र की तरह बैठकर 17 वर्षों में हजारों आपराधिक अपीलीय मामलों को देखा और उनसे सीख ली. यह अनुभव उन वकीलों के लिए प्रेरणा के रूप में रखा गया जो कानून और न्याय की सेवा में लगातार सीखने की महत्वता को समझें.
इस प्रकार, CJI बीआर गवई ने नए वकीलों को लगातार सीखने और मेहनत करने की प्रेरणा दी जिससे न्याय की गुणवत्ता और बेहतर हो सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










