
सिर्फ भारत को ना! पाकिस्तान के बाद तुर्की ने यूएई को दिया ऐसा घातक और खतरनाक हथियार
AajTak
तुर्की ने अपने किलर ड्रोन Bayraktar TB2 को लेकर पाकिस्तान के बाद यूएई से भी डील कर ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो 20 ड्रोन यूएई को सप्लाई भी किए जा चुके हैं. सऊदी अरब भी टीबी-2 ड्रोन को खरीदने की लाइन में है, लेकिन अभी उससे बात चल रही है.
तुर्की ने दुनियाभर में किलर ड्रोन के नाम से मशहूर Bayraktar TB2 के लिए पहले पाकिस्तान और अब यूएई से डील कर ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो तुर्की ने 20 खतरनाक ड्रोन यूएई को सप्लाई भी कर दिए हैं. और इस महीने और भी ड्रोन यूएई भेजे जा सकते हैं. खास बात है कि सऊदी अरब भी ड्रोन खरीदारी की लाइन में था, लेकिन तुर्की ने पहले यूएई को चुना है. वहीं भारत को यह ड्रोन बेचने के मामले में तुर्की लगातार चुप्पी साधे हुए है.
इस किलर ड्रोन को बनाने वाली तुर्की की डिफेंस कंपनी बायकर टेक्नोलॉजी के सीईओ हालुक बायरक्तार ने Nikkei Asia को दिए एक इंटरव्यू में भारत को ड्रोन देने से इनकार किया था. कंपनी के सीईओ ने कहा था कि वह युद्ध की परिस्थिति का फायदा नहीं उठाते हैं और उनकी नीति है कि वह किसी तरह के संघर्ष में शामिल दोनों ही पक्षों को हथियार नहीं बेचते हैं.
सीईओ ने कहा था कि हथियार बेचने के लिए तुर्की के मित्र देशों पाकिस्तान, अजरबैजान और यूक्रेन को वरीयता दी जाएगी.
तुर्की के Bayraktar TB2 नाम के इस फाइटर ड्रोन को काफी एडवांस तकनीक के साथ बनाया गया है, जिसने यूक्रेन-रूस युद्ध में ऐसी तबाही मचाई, जिसे देखकर पूरी दुनिया इसकी मुरीद हो गई और तुर्की के पास खरीदारों की लाइन लग गई.
हैरान करने की बात तो ये भी है कि रूस के खिलाफ इस्तेमाल होने के बावजूद खुद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इसके फैन हो गए और ड्रोन निर्माता कंपनी के साथ काम करने की इच्छा भी जताई. हालांकि, तुर्की जो खुलकर युद्ध में यूक्रेन के समर्थन में था, उसने इस पर साफ इनकार कर दिया.
ईरान के खौफ में यूएई ने खरीदे ड्रोन, सऊदी अरब भी लाइन में यूएई और सऊदी अरब को अब ऐसे खतरनाक ड्रोन की खास जरूरत पड़ रही है, जिसके पीछे की वजह ईरान को बताया जा रहा है. दरअसल, ईरान की ओर से बढ़ रही सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए यह दोनों देश ड्रोन के खरीदार बन चुके हैं या बनने का इंतजार कर रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







