
'सिर्फ नालंदा में ही क्यों विकास की परियोजनाएं?', नाराज BJP विधायक का नीतीश से सवाल
AajTak
BJP MLA विनय बिहारी ने कहा कि 2014 में नालंदा के राजगीर में फिल्म सिटी और क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन नीतीश कुमार और विभागीय मंत्री से सवाल करना होगा कि परियोजना को पूरा करने में देरी क्यों हुई? उन्होंने क्षेत्रवाद का भी आरोप लगाया और कहा- सभी बड़ी परियोजनाओं का निर्माण नालंदा में किया जा रहा है.
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के 24 घंटे बाद सरकार को लेकर पार्टी के ही विधायक में नाराजगी देखने को मिली है. बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने नालंदा जिले में अधिकांश बड़ी परियोजनाएं दिए जाने और फिल्म सिटी, क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई है. विधायक विनय ने कहा कि इस संबंध में सीएम और दोनों डिप्टी सीएम समेत विभागीय मंत्रियों को जवाब देना चाहिए.
बीजेपी विधायक ने यह भी कहा कि नालंदा के राजगीर में फिल्म सिटी और क्रिकेट स्टेडियम बनाने का काम 2014 में शुरू हुआ था, लेकिन आठ साल बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि मैं इन दोनों परियोजनाओं के निर्माण की प्रगति से खुश नहीं हूं. काम काफी धीमा चल रहा है.
उन्होंने कहा कि 2014 में दोनों का निर्माण करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन नीतीश कुमार और कला एवं संस्कृति मंत्री से सवाल करना उचित होगा कि परियोजना को पूरा करने में देरी क्यों हुई? विनय बिहारी ने क्षेत्रवाद का भी आरोप लगाया और कहा- राज्य सरकार की सभी बड़ी परियोजनाओं का निर्माण नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में किया जा रहा है. उन्होंने कहा- जब मैं कला और संस्कृति मंत्री था, मैं चाहता था कि पटना में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाए, लेकिन वह परियोजना राजगीर पहुंच गई.
उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह मैं चाहता था कि वाल्मीकि नगर में अलग शहर का निर्माण किया जाए लेकिन फिर से उस परियोजना को राजगीर ले जाया गया. विनय बिहारी ने कहा- सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कला और संस्कृति मंत्री और भाजपा के दोनों उपमुख्यमंत्री ही बता सकते हैं कि सभी परियोजनाओं को राजगीर क्यों ले जाया जा रहा है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










