
सिर्फ एक दिन के लिए अमेरिका से इंडिया आया शख्स, देखना था ताजमहल
AajTak
सोशल मीडिया पर एक कंटेंट क्रिएटर की कहानी वायरल हो रही है, जो न्यूयॉर्क से भारत की सिर्फ एक दिन के टूर पर आया था. क्योंकि उसे यहां आगरा में ताजमहल देखना था.
न्यूयॉर्क से एक शख्स 15 घंटे की फ्लाइट से इंडिया सिर्फ एक दिन के लिए आया. क्योंकि, उसे सिर्फ ताजमहल देखना था. एक दिन में ही उसने दिल्ली और आगरा भी घूम लिया और ताजमहल का भी दीदार किया.
न्यूयॉर्क के एक कंटेंट क्रिएटर ने भारत की एक दिवसीय यात्रा की और ताजमहल का दौरा किया. केविन ड्रोनियाक नाम के इस शख्स ने कहा कि बहुत कम लोग ऐसा करने को तैयार होंगे कि 24 घंटे की यात्रा के लिए एक तरफ 15 घंटे की हवाई यात्रा करे. यह रनामा उस कंटेंट क्रिएटर के लिए हैरान करने वाला नहीं था. क्योंकि, उसकी खासियत एक दिन की छुट्टी के जरिए दुनिया घूमने की है.
भारत में एक दिन केविन की भारत यात्रा न्यूयॉर्क शहर से नई दिल्ली के लिए 15 घंटे की उड़ान से शुरू हुई. वह 21 मार्च को रात लगभग 9:30 बजे दिल्ली में उतरे और इमीग्रेशन फॉर्मेलिटीज को पूरा करने के बाद आगरा के लिए एक टैक्सी बुक की.
दिल्ली से आगरा की यात्रा में चार घंटे लगे और वह रात करीब 2 बजे शहर पहुंचे. होटल में कुछ घंटे बिताने के बाद, अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर ताजमहल देखने के लिए सुबह जल्दी उठ गए. उनके इंस्टाग्राम वीडियो में उन्हें ताजमहल घूमते हुए दिखाया गया है, जिसे उन्होंने 'प्रेम का विशाल प्रतीक' और दुनिया के सात अजूबों में से एक बताया है.
इसके बाद, न्यूयॉर्क के इस इन्फ्लुएंसर ने खाने की तलाश में ई-रिक्शा लिया और नॉर्थ इंडियन ट्रेडिशनल फूड के मजे लिए फ्लाइट से पहले उनके पास कुछ घंटे का समय था, इसलिए केविन 'बेबी ताज' (इतिमद-उद-दौला का मकबरा) देखने गए. आखिरकार, दिन ढलते वो दिल्ली जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गए.
स्टेशन पर केविन को पता चला कि उसकी ट्रेन रद्द हो गई है. अमेरिका वापस जाने वाली फ्लाइट न छूट जाए, इसलिए केविन को फिर से टैक्सी बुक करके दिल्ली जाना पड़ा. यह कंटेंट क्रिएटर अपने वीडियो यह कहता दिख रहा है कि भारत ने मुझे यहीं रोकने की कोशिश की, लेकिन अब घर जाने का समय आ गया है. क्या आप इस एक दिन की यात्रा पर जाना चाहेंगे.

Hanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurat: भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी की महिमा अनोखी मानी जाती है. उनकी ताकत और पराक्रम की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है. ऐसा विश्वास है कि जब भी जीवन में परेशानी या संकट आता है, हनुमान जी का स्मरण करने से राह आसान होने लगती है. खासकर हनुमान जयंती के दिन उनकी पूजा और भक्ति करना बेहद शुभ माना जाता है, जिससे मन को शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.












