
राइटिंग से नंबर तक... जानिए- AI कैसे चेक करेगा बोर्ड एग्जाम की कॉपियां? ये है पूरी तकनीक
AajTak
देशभर के शिक्षा बोर्ड अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया को डिजिटल और तकनीक आधारित बनाने की तैयारी कर रहे हैं. नई प्रणाली में AI छात्र की लिखावट को पहचान कर उत्तरों का विश्लेषण करेगा, जिससे मूल्यांकन तेज, पारदर्शी और मानवीय त्रुटियों से मुक्त होगा. हालांकि अंतिम अंक शिक्षक ही देंगे.
देशभर में बोर्ड परीक्षाएं खत्म होते ही छात्रों और अभिभावकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है, कॉपी किसके पास जाएगी, नंबर सही मिलेंगे या नहीं? वर्षों से मूल्यांकन में देरी, मानवीय गलती और पक्षपात के आरोप लगते रहे हैं. अब शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव दस्तक दे रहा है. कई शिक्षा बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की जांच प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद लेने की तैयारी कर रहे हैं.
विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले वर्षों में बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी जांच पूरी तरह डिजिटल और तकनीक आधारित हो सकती है, जिससे रिजल्ट प्रक्रिया तेज और अधिक पारदर्शी बनने की उम्मीद है.
क्या है AI आधारित कॉपी जांच प्रणाली?
नई प्रणाली में छात्र की उत्तर पुस्तिका पहले स्कैन कर डिजिटल फॉर्मेट में बदली जाती है. इसके बाद AI सॉफ्टवेयर उत्तरों को पढ़कर उनका विश्लेषण करता है. AI तकनीक मुख्य रूप से तीन स्तर पर काम करती है:
1. हैंडराइटिंग पहचान AI छात्र की लिखावट को टेक्स्ट में बदल देता है. आधुनिक सिस्टम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को समझने में सक्षम हैं.
2. कंटेंट एनालिसिस सॉफ्टवेयर मॉडल आंसर और तय मार्किंग स्कीम के आधार पर कॉपी में मौजूद मुख्य बिंदु पहचानता है.

Hanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurat: भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी की महिमा अनोखी मानी जाती है. उनकी ताकत और पराक्रम की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है. ऐसा विश्वास है कि जब भी जीवन में परेशानी या संकट आता है, हनुमान जी का स्मरण करने से राह आसान होने लगती है. खासकर हनुमान जयंती के दिन उनकी पूजा और भक्ति करना बेहद शुभ माना जाता है, जिससे मन को शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.












