
क्या है ऑटोनोमस डेटाबेस जो Oracle से 12 हजार भारतीयों की छंटनी की वजह बना
AajTak
इन दिनों अमेरिकी कंपनी ओरैकल काफी चर्चा में है. वजह ये है कि कंपनी 30 हजार लोगों को कंपनी से निकाल रही है. बताया जा रहा है कि सिर्फ भारत से ही कंपनी ने अब तक 12 हजार लोगों को निकाल दिया है. सवाल ये है कि ऐसा क्यों हुआ? सिर्फ AI ही है या वजह कुछ और भी है. आइए जानने की कोशिश करते हैं.
एक ईमेल आया और हजारों भारतीयों की जॉब चली गई. ओरैकल नाम की एक अमेरिकी कंपनी का ये फैसला चौंकाने वाला है. टोटल 30 हजार की छंटनी होनी है और अकेले भारत से कंपनी ने 12000 लोगों को निकाला है. ऐसा रिपोर्ट्स में कहा गया है. ये ट्रेंड आपको समझना चाहिए की ऐसा क्यों हो रहा है. क्या वही कर्मचारी जिन्हें कंपनी ने खुद हायर किया था अब वो काम के लायक नहीं बचे या बात कुछ और है?
अमेरिकी टेक कंपनी Oracle में हो रही बड़ी छंटनी को अगर सिर्फ खर्च कम करना समझ रहे हैं, तो आप आधी कहानी देख रहे हैं. असल में यह पूरी टेक इंडस्ट्री के बदलते दौर की कहानी है, जहां कंपनियां अब इंसानों से ज्यादा मशीनों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भरोसा करने लगी हैं.
यह भी पढ़ें: CIA से शुरू हुई कंपनी, भारत में 12 हजार लोगों को जॉब से निकाला, Oracle की कहानी चौंका देगी
Oracle के मामले में यह बदलाव और ज्यादा साफ दिख रहा है, क्योंकि कंपनी अब खुद को एक ट्रेडिशनल सॉफ्टवेयर कंपनी से हटाकर AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर की दिग्गज कंपनी बनाना चाहती है.
AI के बहाने कॉस्ट कटिंग का खेल
इस बदलाव की जड़ में है पैसा और टेक्नोलॉजी का नया खेल. Oracle इस समय दुनिया भर में बड़े-बड़े डेटा सेंटर बना रही है, जो AI मॉडल्स को चलाने और ट्रेन करने के लिए जरूरी होते हैं.

Hanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurat: भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी की महिमा अनोखी मानी जाती है. उनकी ताकत और पराक्रम की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है. ऐसा विश्वास है कि जब भी जीवन में परेशानी या संकट आता है, हनुमान जी का स्मरण करने से राह आसान होने लगती है. खासकर हनुमान जयंती के दिन उनकी पूजा और भक्ति करना बेहद शुभ माना जाता है, जिससे मन को शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.












