
गर्मियों में फ्रिज से आती है गंदी बदबू? किचन की इन 3 चीजों से करें सफाई, चमक उठेगा कोना-कोना!
AajTak
How to Clean Refrigerator: फ्रिज की बदबू और गंदगी से परेशान हैं? लेकिन टेंशन की जरूरत नहीं है, क्योंकि बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू जैसे घरेलू सामानों से बिना किसी केमिकल के फ्रिज को डीप क्लीन किया जा सकता है. इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने फ्रिज को बैक्टीरिया फ्री और हमेशा फ्रेश रख सकते हैं.
How to Clean Refrigerator: गर्मियों में फ्रिज में अजीब-सी स्मेल आने लगती है, जिसकी वजह से फ्रिज खोलने का भी मन नहीं करता है. मगर फ्रिज से खोलते ही आने वाली बदबू की वजह से मेहमानों के सामने भी शर्मिंदा होना पड़ता है. इसकी वजह से कई बार फ्रिज में रखा हुआ खाना भी खराब हो जाता है.
यह समस्या आम है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. बदबू का कारण अक्सर खराब खाना, गिरा हुआ तरल या लंबे समय से साफ न किया गया फ्रिज होता है. अच्छी बात यह है कि आप बिना किसी केमिकल के भी फ्रिज को पूरी तरह साफ और फ्रेश बना सकते हैं.
घर पर ऐसे करें फ्रिज की डीप क्लीनिंग
फ्रिज की सफाई के लिए सबसे पहले फ्रिज को खाली करना जरूरी है. इसके लिए आप सभी खाने-पीने की चीजें बाहर निकालें और देखें कि कहीं कुछ खराब या एक्सपायर तो नहीं हो गया.
फ्रिज में रखी खराब चीजों को तुरंत बाहर फेंक दें, क्योंकि यही बदबू की सबसे बड़ी वजह होती हैं.
इसके बाद फ्रिज का प्लग निकालकर उसे बंद कर दें. इसके बाद शेल्फ और ड्रॉअर निकाल लें, ताकि हर कोना अच्छी तरह साफ किया जा सके.

Hanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurat: भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी की महिमा अनोखी मानी जाती है. उनकी ताकत और पराक्रम की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है. ऐसा विश्वास है कि जब भी जीवन में परेशानी या संकट आता है, हनुमान जी का स्मरण करने से राह आसान होने लगती है. खासकर हनुमान जयंती के दिन उनकी पूजा और भक्ति करना बेहद शुभ माना जाता है, जिससे मन को शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.












