
कंपनी के बड़े अधिकारी चुप, 6 महीने में ही Oracle के साथ हो गया खेल... तभी इतनी बड़ी छंटनी!
AajTak
Oracle Layoffs reasons: कंपनी लेऑफ की सबसे बड़ी वजह (Artificial Intelligence-AI) में भारी निवेश का हवाला दे रही है, कंपनी बता रही है कि बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स पर खर्च काफी बढ़ गया है. लेकिन इसके अलावा एक और बड़ा कारण है.
अमेरिका की टेक इंडस्ट्रीज में Oracle बड़ा नाम है, लेकिन फिलहाल कंपनी संकट में है, और इसने झटके में 12 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर दिया है. जिसमें अधिकतर भारतीय होने का दावा किया जा रहा है. जबकि छंटनी का वैश्विक दायरा 30 हजार कर्मचारियों तक बढ़ने की आशंका है, यानी अभी भी इस कंपनी में हजारों कर्मचारियों की नौकरी पर छंटनी की तलवार लटकी हुई है.
दरअसल, रिपोर्ट की मानें तो Oracle में कुल कर्मचारियों की संख्या करीब 1.60 लाख है, कंपनी करीब 18 फीसदी ग्लोबली वर्कफोर्स कम करने वाली है. लेकिन ऐसी नौबत क्यों आई? जिससे कि कंपनी को इतनी बड़ी छंटनी करनी पड़ रही है. कंपनी लेऑफ की सबसे बड़ी वजह (Artificial Intelligence-AI) में भारी निवेश का हवाला दे रही है, कंपनी बता रही है कि बड़े डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स पर खर्च काफी बढ़ गया है, इसलिए छंटनी का अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था. हालांकि कंपनी के को-फाउंडर Larry Ellison ने छंटनी को लेकर सीधे तौर पर कोई बयान नहीं दिया है. कर्मचारियों Email के जरिये निकाले की सूचना दी गई है. कंपनी के किसी बड़े अधिकारी का बयान भी छंटनी पर नहीं आया है.
कंपनी का घटने लगा था मुनाफा
लेकिन ये तो कंपनी बता रही है, इसके अलावा एक जो बड़ा कारण है, उसपर ध्यान देने की जरूरत है. दरअसल, मौजूदा समय में कंपनी की आर्थिक सेहत 'आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया' जैसी है. मुनाफा लगातार घटता जा रहा है, और फिर कंपनी कर्मचारियों की संख्या घटाती जा रही है, ताकि किसी तरह से आर्थिक चुनौतियों को कम किया जा सके. Oracle Corp के नाम से कंपनी अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टेड है, मौजूदा समय में एक शेयर की कीमत 145.23 USD है. कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल करीब 420 अरब डॉलर के आसपास है, जो कि भारतीय करेंसी में करीब 39 लाख करोड़ रुपये होती है. मार्केट कैप में अभी भी Oracle Corp भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) से डबल है. RIL का मार्केट कैप 18 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. जबकि Oracle का मार्केट कैप 39 लाख करोड़ रुपये है, यानी RIL से मार्केट कैप में Oracle दोगुनी बड़ी है.
6 महीने में 50 फीसदी गिरा शेयर
लेकिन इतनी बड़ी कंपनी अचानक इतनी बड़ी छंटनी क्यों कर रही है? आइए जानते हैं इसके पीछे असली कहानी क्या है, दरअसल Oracle Corp का तिमाही-दर-तिमाही मुनाफा घट रहा है, यानी कारोबार में नुकसान हो रहा है. जिससे कंपनी आर्थिक संकट में घिरती जा रहा है. पिछले 6 महीने में Oracle Corp का शेयर करीब 50 फीसदी गिर चुका है.

Hanuman Jayanti 2026 Shubh Muhurat: भगवान राम के परम भक्त हनुमान जी की महिमा अनोखी मानी जाती है. उनकी ताकत और पराक्रम की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है. ऐसा विश्वास है कि जब भी जीवन में परेशानी या संकट आता है, हनुमान जी का स्मरण करने से राह आसान होने लगती है. खासकर हनुमान जयंती के दिन उनकी पूजा और भक्ति करना बेहद शुभ माना जाता है, जिससे मन को शांति और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.












