
सिरफिरे ने चलती ट्रेन में लगाई आग, दहशत में बच्चे समेत बोगी से कूद गए 3 लोग! मौत
AajTak
केरल के कोझिकोड में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सिरफिरे ने चलती ट्रेन में दूसरे यात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी. इस घटना में एक तरफ तो 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, आग देखकर डर गए 3 लोगों ने ट्रेन से छलांग लगा दी.
केरल के कोझिकोड में एक सिरफिरे ने चलती ट्रेन में दूसरे यात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी. बोगी में अचानक भड़की आग देखकर एक साल के बच्चे को लेकर सफर कर रही महिला ने चलती ट्रेन से ही छलांग लगा दी. पुलिस को पटरियों से उन दोनों के अलावा एक और शख्स की लाश मिली है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर उस शख्स की तलाश शुरू कर दी है, जिसने ट्रेन की बोगी में आगजनी को अंजाम दिया. आगजनी के दौरान ट्रेन में सवार 9 लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
आगजनी कर फरार हो गया शख्स
पुलिस ने एजेंसी को बताया कि घटना अलप्पुझा-कन्नूर एग्जीक्यूटिव एक्सप्रेस में रविवार रात 9.45 बजे हुई. कोझिकोड शहर को क्रॉस करने के बाद ट्रेन जैसे ही कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची एक अज्ञात व्यक्ति ने दूसरे यात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा दी. इस आगजनी में 9 लोग बुरी तरह से झुलस गए. घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्ध आरोपी वहां से फरार हो गया.
ट्रेन में मिला महिला का मोबाइल
ट्रेन की बोगी में धधकती आग को देखकर दूसरे यात्रियों ने चेन पुलिंग की और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. यहां से आगे चलने के बाद जब ट्रेन कन्नूर पहुंची, तो कुछ यात्रियों ने घटना के बाद से एक महिला और एक बच्चे के लापता होने की शिकायत की. आगजनी में घायल एक शख्स दोनों की तलाश कर रहा था. काफी तलाश करने के बाद ट्रेन से महिला का मोबाइल फोन और बच्चे का एक जूता मिला.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










