
सिरफिरे आशिक ने शादी का दबाव बनाया, 12वीं की छात्रा ने इनकार किया तो मार डाला
AajTak
हरियाणा के यमुनानगर में एक सिरफिरे आशिक के 12वीं में पढ़ने वाली लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था. जब छात्रा ने इनकार कर दिया तो उसने उसे मार डाला. छात्रा का वह कई साल से पीछा कर रहा था. छात्रा ने उस पर छेड़छाड़ का केस भी दर्ज कराया था.
हरियाणा के यमुनानगर में एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में 12वीं की छात्रा की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि युवक छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था. जब छात्रा ने इनकार कर दिया तो उसे गला दबाकर मार डाला. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल को 12वीं छात्रा अपने घर से ब्यूटी पार्लर का काम सीखने गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी. इसके 7 दिन बाद गली-सड़ी हालत में उसकी लाश मिली. पुलिस को पता चला तो छानबीन शुरू की. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस का कहना है कि 21 वर्षीय गौरव एक रेस्टोरेंट में काम करता है. गौरव छात्रा के एकतरफा प्यार में पागल था. वह लगभग 3 साल से पीछा कर रहा था. इसी से तंग आकर छात्रा ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज करवा दिया था. 17 अप्रैल की देर शाम लगभग 8 बजे छात्रा जैसे ही सैलून से निकली तो गौरव उसका पीछा करने लगा. उसने छात्रा को सुनसान जगह पर रोककर शादी का दबाव बनाने लगा.
पहले सिर में मारी ईंट, फिर दबाया गला
छात्रा ने जब बार बार इनकार किया तो गौरव गुस्से में आ गया और उसने छात्रा के सिर में ईंट मार दी. इससे वह बेसुध होकर गिर गई. इसके बाद गौरव ने उसका गला घोंट दिया. छात्रा की हत्या के बाद शव को ईंटों और झाड़ियों के बीच छिपा दिया. जब शव में से बदबू उठने लगी तो लोगों का ध्यान गया. सूचना पुलिस की दो गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा, तब घटना का पता चला.
पुलिस के सामने पूछताछ में क्या बोला आरोपी?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










