
'सियासी फायदे के लिए नफरत के बीज बोने के बजाय...', CM योगी पर भड़के प्रियांक खड़गे, क्या है पूरा मामला?
AajTak
कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने योगी आदित्यनाथ के बयान पर तीखे शब्दों में जवाब देते हुए कहा,
कर्नाटक (Karnataka) के मंत्री प्रियांक खड़गे (Priyank Kharge) ने अपने पिता मल्लिकार्जुन खड़गे की बचपन की त्रासदी का मुद्दा उठाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार किया है. उन्होंने तीखे शब्दों में जवाब देते हुए कहा, "कांग्रेस प्रमुख ने कभी भी इस मामले से 'सियासी लाभ' नहीं लिया. 1948 में हैदराबाद निजाम के रजाकारों ने मेरे पिता के घर को जलाया था, न कि पूरे मुस्लिम समुदाय ने ऐसा किया."
प्रियांक ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "यह रजाकारों ने किया था, पूरे मुस्लिम समुदाय ने नहीं. हर समुदाय में बुरे लोग और गलत काम करने वाले लोग होते हैं. मेरे पिता इस त्रासदी से बाल-बाल बच गए और 9 बार विधायक, 2 बार लोकसभा और राज्यसभा सांसद, एक बार केंद्रीय मंत्री, लोकसभा के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष बने."
क्या है पूरा मामला?
मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्म तत्कालीन हैदराबाद राज्य के बीदर इलाके में हुआ था, जिस पर निजामों की हुकूमत थी. हैदराबाद के भारत में विलय से पहले राजनीतिक अशांति के दौरान, सीनियर कांग्रेस नेता के गांव को निजाम समर्थक मिलिशिया रजाकरों ने जला दिया था. इस त्रासदी में मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी मां, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों को खो दिया था.
इस मामले का जिक्र, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के अचलपुर में एक रैली के दौरान किया. उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें कांग्रेस चीफ ने योगी के 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे की आलोचना की थी.
CM योगी ने क्या कहा था?

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








