
सियांग की गहरी खाई-घाटियां, 3 हफ्ते का सर्च ऑपरेशन और कामयाबी... 20 दिन बाद जंगल से जिंदा लौटा सेना का पोर्टर, हैरान कर देगी कहानी
AajTak
अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में 20 दिन से लापता सेना के पोर्टर उन्नोत ताये को जंगल से जिंदा निकाला गया. तीन हफ्ते तक चले सर्च ऑपरेशन में पुलिस, ग्रामीण और डॉक्टरों ने मिलकर उसकी जान बचाई. ये कहानी हैरान करने वाली है.
Upper Siang Rescue Operation: अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में भारतीय सेना के लिए काम कर रहे एक पोर्टर उन्नोत ताये पिछले 20 दिनों से लापता थे. असम के धेमाजी जिले के अक्षीपुर गांव के निवासी ताये 20 सितंबर को मिडक इलाके से लौटते वक्त अचानक गायब हो गए थे. ये जगह पंग्गो गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर है.
ऐसे हुआ था काम का अनुबंध उन्नोत ताये समेत 11 अन्य पोर्टर 17 सितंबर को एक ठेकेदार द्वारा पंग्गो-जोरगिंग फूट ट्रैक पर काम करने के लिए नियुक्त किए गए थे. यह क्षेत्र तेन्गो-1 और तेन्गो-2 बॉर्डर इलाका है. लेकिन काम के बाद जब बाकी पोर्टर लौट आए और ताये नहीं पहुंचे, तो साथियों को अनहोनी की आशंका हुई.
गुमशुदगी की रिपोर्ट जब ताये का कोई पता नहीं चला, तो 23 सितंबर को तूतिंग थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. इसके बाद पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों ने एक संयुक्त सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी जुमकेन रिना ने किया.
खतरनाक इलाके में सर्च ऑपरेशन सर्च टीम ने घने जंगलों, खड़ी पहाड़ियों और शिरापाते नदी के किनारों को खंगाला. ये अभियान 21 सितंबर से 9 अक्टूबर तक चला. इस दौरान टीम को कठोर मौसम और दुर्गम इलाकों की वजह से भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
साथी पोर्टर ने दी खबर 10 अक्टूबर को उम्मीद की किरण तब जगी, जब कुग्गिंग गांव के एक और सेना पोर्टर को मिडक कैंप के पास उन्नोत ताये बेहोश हालत में पड़ा मिला. उसने तुरंत यह सूचना पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी.
जान बचाने की कोशिश सूचना मिलते ही पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर जा पहुंची. इस दौरान अरुणाचल प्रदेश वीमेंस वेलफेयर सोसाइटी (पंग्गो यूनिट) की सदस्याएं भी मदद के लिए आईं. तूतिंग के मेडिकल ऑफिसर डॉ. मकतेल योंपांग ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










