
सिद्धू मूसेवाला के शूटर ने दसवीं में फेल होने के बाद बनाई गैंग, मोबाइल चोरी से की शुरुआत
AajTak
हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले अंकित सिरसा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि अंकित ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां चलाई थीं. अंकित का शुरुआत से ही पढ़ाई में लगाव नहीं था. वह अपने परिवार में सबसे छोटा है. मोबाइल चोरी से क्राइम की दुनिया में उसने कदम रखा था.
Sidhu Moose Wala murder case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस लगातार गिरफ्तारियां कर रही है. सोनीपत के गांव सिरसा के रहने वाले अंकित को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. शूटर अंकित दसवीं क्लास में फेल हो गया था. पढ़ाई में शुरुआत से ही उसका रुझान नहीं था. अंकित परिवार में सबसे छोटा है. उससे से बड़ी चार बहनें और एक भाई है. परिवार के बहुत समझाने के बाद भी अंकित नहीं माना और पिछले 3 महीने से घर पर नहीं पहुंचा.
जानकारी के अनुसार, 19 साल के अंकित ने बेहद कम उम्र में वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था. वह दसवीं क्लास में फेल हो गया था. उसके बाद जिस समय लॉक डाउन लगा, तब वह फैक्ट्री में नौकरी करता था. उसी दौरान वह अपनी बुआ के घर गया था, जहां उसने मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. इस घटना के बाद अंकित लगातार गैंग के बाद गैंग जोड़ता गया और वारदातों को अंजाम देता रहा. अंकित ने अपने परिवार से भी दूरी बना ली है. वह पहले तो घर आ जाता था, लेकिन पिछले 3 महीने से वह घर नहीं पहुंचा.
अंकित के माता-पिता फैक्ट्री में काम करते हैं. अंकित परिवार में सबसे छोटा है. हालांकि उसके माता-पिता और बहन मीडिया के कैमरे के सामने नहीं आए है. सिरसा महज 18 साल की उम्र में ही सिरसा पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हो गया था. मूसेवाला के कत्ल के बाद पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम अंकित की तलाश में जुटी थी.
पुलिस को जानकारी मिली थी कि सोनीपत का रहने वाला अंकित सिरसा प्रियव्रत फौजी के साथ था. उसने दोनों हाथों से बेहद करीब से सिद्धू मूसेवाला पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थीं. अंकित करीब एक साल पहले लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के सम्पर्क में आया था. इसके बाद राजस्थान में सिरसा ने 2 वारदातों को अंजाम दिया था. अंकित मोनू डागर के संपर्क में आया था. मोनू ने अंकित की मुलाकात अनमोल से कराई और अनमोल के जरिए अंकित बिश्नोई गैंग से जुड़ गया था.
यह भी पढ़ेंः

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










