
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने क्यों दिया 1 महीने का अल्टीमेटम, बोले- उसके बाद देश छोड़ दूंगा
AajTak
बलकार सिंह ने ने अपना दर्द बयां करते हुए रविवार को कहा कि "मैंने देश की सेवा की है. रिटायर फौजी हूं. इंसाफ के लिए लगातार मांग कर रहा हूं. मगर अभी तक इंसाफ नहीं मिला बल्कि परेशान किया जा रहा है." उनका कहना था कि 25 नवंबर तक इंतजार करेंगे.
कांग्रेस नेता और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की वारदात को 5 महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है. लेकिन उनका परिवार अब तक पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है. मूसेवाला के पिता बलकार सिंह ने कहा है कि अगर इंसाफ ना मिला तो वे देश छोड़कर चले जाएंगे. उन्होंने ये बातें उनके घर जमा हुए मूसेवाला के फैंस को संबोधित करते हुए कही.
बलकार सिंह ने अपना दर्द बयां करते हुए रविवार को कहा कि "मैंने देश की सेवा की है. रिटायर फौजी हूं. इंसाफ के लिए लगातार मांग कर रहा हूं. मगर अभी तक इंसाफ नहीं मिला बल्कि परेशान किया जा रहा है". उनका कहना था कि डीजीपी से मिलने का समय मांगा है. 25 नवंबर तक इंतजार करेंगे. फिर भी न्याय ना मिला तो देश छोड़कर चले जाएंगे.
बलकार सिंह का आरोप है कि जांच एजेंसी लड़कियों को भी तंग कर रही है. जो लोग हमदर्दी के साथ उनके बेटे से जुड़े थे, उन्हें भी परेशान किया जा रहा है. जैनी जोहल (पंजाबी सिंगर) को नोटिस भेजा गया है. उन्होंने पंजाब पुलिस को 25 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया और कहा कि अगर उनको इन्साफ़ नहीं मिला और जांच 25 नवंबर तक पूरी नहीं हुई तो वो एक महीने के अंदर देश छोड़कर विदेश में चले जाएंगे और वहीं रहेंगे.
बलकार सिंह का कहना था कि सिद्धू मूसेवाला के पास पैसों की कमी नहीं थी. विदेश से भी बहुत ऑफर थे लेकिन उसने कभी देश नहीं छोड़ा बल्कि पंजाब के गांव में आकर अपना काम किया और पंजाब का नाम रोशन किया. बलकार सिंह का कहना है कि पुलिस कहीं न कहीं जांच को भटकाकर गैंगस्टर्स की आपसी लड़ाई की तरफ ले जा रही है, जो बिल्कुल गलत है.
पुलिस पर आरोप पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकार सिंह ने पंजाब सरकार के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के अधिकारी गैंगस्टरर्स के साथ सेल्फी ले रहे हैं. बलकार सिंह ने बठिंडा में एक जनसभा के दौरान ये बात कही. बलकार सिंह बठिंडा के महाराज गांव में लोगों को संबोधित कर रहे थे. जहां सिमरनजीत सिंह मान, गैंगस्टर लाखा सिधाना और अमृत पाल सिंह भी मौजूद रहे.
इंसाफ की गुहार लगा रहे पिता मूसेवाला की हत्या के बाद से उनके पिता लगातार दिल्ली और पंजाब में भी उच्च अधिकारियों से मिल रहे हैं. वो लगातार अपने बेटे के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं. ऐसे में ये संगीन आरोप कई सवाल खड़े करते हैं.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








