
सिद्धू बनाम अमरिंदर: आज लंच पर जुटेंगे अमरिंदर समर्थक, अमृतसर में सिद्धू का पावर शो
AajTak
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) से पहले जारी कांग्रेस (Congress) पार्टी के भीतर का दंगल अभी खत्म नहीं हुआ है.
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections) से पहले जारी कांग्रेस (Congress) पार्टी के भीतर का दंगल अभी खत्म नहीं हुआ है. पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ताजपोशी के बाद से ही समर्थकों से मिल रहे हैं और दूसरी ओर कैप्टन अमरिंदर सिंह अपना किला मजबूत कर रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को दोनों नेता एक बार फिर अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे. कैप्टन ने समर्थकों को लंच पर बुलाया पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 21 जुलाई यानी आज सभी विधायकों, सांसदों को पंचकूला में लंच पर बुलाया है. जब नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, उसके बाद कैप्टन ने ये बुलावा भेजा था. हालांकि, इसमें सिद्धू को आमंत्रित नहीं किया गया है. ऐसे में देखना होगा कि कैप्टन इस लंच के बहाने केंद्रीय आलाकमान को क्या संदेश देना चाहते हैं. अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्धू दूसरी ओर नए-नए अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू का समर्थकों से मिलना जारी है. बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर में रहेंगे. सिद्धू इस दौरान स्वर्ण मंदिर का भी दौरा करेंगे. बीते दिन सिद्धू अमृतसर पहुंचे थे, जहां उनका ज़ोरदार स्वागत किया गया. बुधवार को ही नवजोत सिंह सिद्धू का वाल्मीकि मंदिर जाने का भी प्लान है.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








