
सिद्धा और डीके के रोल का आधिकारिक ऐलान, परमेश्वर बोले- मुझे डिप्टी सीएम ही बना देते
AajTak
कांग्रेस ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने सिद्धारमैया को सीएम बनाने का फैसला किया है. वहीं, डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम होंगे. राज्य में एक ही डिप्टी सीएम होगा. डीके 2024 लोकसभा चुनाव तक कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे.
कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच घमासान खत्म हो गया. कांग्रेस ने सिद्धारमैया को कर्नाटक का सीएम बनाने का फैसला किया है. वहीं डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद को लेकर राजी हो गए हैं. हालांकि, कांग्रेस के एक और बड़े नेता ने इस फॉर्मूले पर सवाल उठाए हैं. कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम जी परमेश्वर ने कहा, सिद्धारमैया के सीएम और शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाने के ऐलान से दलित समुदाय आहत हुआ है.
सिद्धारमैया की पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे जी परमेश्वर ने आलाकमान के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा, कर्नाटक में दलित सीएम की डिमांड काफी ज्यादा थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दलित समुदाय आहत हुआ है. मैं भी सरकार चला सकता था. अगर सीएम नहीं तो कम से कम मुझे डिप्टी सीएम तो बनाना चाहिए था.
कांग्रेस ने सीएम-डिप्टी सीएम का आधिकारिक ऐलान किया
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सीएम पद के लिए नाम का ऐलान किया. वेणुगोपाल ने बताया, कांग्रेस पार्टी ने सिद्धारमैया को सीएम बनाने का फैसला किया है. वहीं, डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम होंगे. राज्य में एक ही डिप्टी सीएम होगा. डीके 2024 लोकसभा चुनाव तक कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे.
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस की जीत का सेहरा कर्नाटक की जनता के सर पर बंधता है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सभी नेताओं ने कड़ी मेहनत की, यह सामूहिक नेतृत्व की जीत है. उन्होंने कहा, हमारे दोनों नेता CM बनने के काबिल हैं. दोनो प्रदेश को अच्छा चला सकते हैं. लेकिन सीएम के तौर पर एक का नाम तय करना है.इसलिए सिद्धारमैया मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री होंगे.
कर्नाटक में नतीजों के बाद से सीएम चुनने तक की पूरी टाइमलाइन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










