
सिद्धार्थ ने को-स्टार से मंगवाई थी देहरादून की मिठाई, मौत की खबर सुन शॉक्ड
AajTak
सिद्धार्थ से बैर रखने वाले लोग भी आज उन्हें याद कर रहे हैं. आज उनका भी दिल टूट रहा है. नफरतें, मनमुटाव भुलाकर आसिम रियाज और रश्मि देसाई सिद्धार्थ के घर पहुंचे. सिद्धार्थ के साथ दोनों की बिग बॉस में काफी लड़ाई हुई थी.
एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से फिल्मी और टीवी जगत के सितारे शॉक्ड हैं. सिद्धार्थ के दोस्तों को उनकी मौत की खबर पर यकीन नहीं हो पा रहा है. सिद्धार्थ शुक्ला ने सीरियल दिल से दिल तक में लीड रोल निभाया था. इस शो में उनकी को-स्टार रहीं गौरी अग्रवाल एक्टर के निधन की खबर जानकार बेहद दुखी हैं. गौरी सिद्धार्थ को अपना को-एक्टर नहीं सबसे अच्छा दोस्त मानती थी. गौरी ने आज तक के साथ बातचीत में सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ी पुरानी बातों को शेयर किया. सिद्धार्थ के साथ उनकी अच्छी दोस्ती थी. वे दोनों मिलते भी थे.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











