
सिद्धारमैया ने किया मुख्यमंत्री बने रहने का दावा, डिप्टी सीएम शिवकुमार बोले- मेरे पास क्या ऑप्शन है?
AajTak
सिद्धारमैया ने बीजेपी नेताओं के उन दावों का भी जवाब दिया जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस उन्हें बीच में ही हटा सकती है. उन्होंने कहा कि बीजेपी कुछ भी दावा करेगी, क्या वह हमारी हाईकमान हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी मामले उसके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी नहीं तय करेंगे.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को एक बार फिर राज्य में नेतृत्व बदलाव की अटकलों को खारिज करते हुए मजबूती के साथ कहा कि वह पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे. सिद्धारमैया ने कहा, 'हां, मैं पांच साल तक मुख्यमंत्री रहूंगा, क्या आपको कोई शक है?' उनके इस बयान के बाद एक बार फिर कर्नाटक कांग्रेस में मतभेद उबर कर सामने आया है.
अब क्या करेंगे शिवकुमार?
इस बीच, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, 'मेरे पास क्या ऑप्शन है, मुझे उनके साथ खड़ा होना होगा, मुझे उनका समर्थन करना होगा. हाईकमान जो भी कहेगा, मुझे वही करना होगा.' कर्नाटक के दोनों शीर्ष नेताओं के बयान ऐसे समय में आए हैं जब पार्टी विधायकों ने कई सप्ताह तक सार्वजनिक रूप से मांग की थी कि शिवकुमार को कार्यकाल के बीच में ही मुख्यमंत्री पद पर बिठाया जाए.
ये भी पढ़ें: 'दो महीने में डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री', कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन का बड़ा दावा
सिद्धारमैया के इस बयान को राज्य सरकार में संभावित नेतृत्व परिवर्तन के बारे में चल रही राजनीतिक चर्चा को खत्म करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है. यह मंगलवार को कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला की सफाई के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की कोई प्लानिंग नहीं है.
बीजेपी के आरोपों का दिया जवाब

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










