
सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छूट गई थी कैंची, 17 साल बाद निकाली गई
AajTak
फरियादी पति ने बताया कि 26 फरवरी 2008 को उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर इंदिरानगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. वहां सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए एक बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से कैंची पेट में ही छूट गई थी.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के पेट में 17 साल पहले हुए सीजेरियन ऑपरेशन के दौरान कैंची छूट गई थी. यह घटना तब उजागर हुई, जब हाल ही में महिला का एक्सरे कराया गया और रिपोर्ट में पेट में कैंची की मौजूदगी की पुष्टि हुई.
इंदिरानगर निवासी महिला के पति अरविंद कुमार पांडेय कोऑपरेटिव सोसाइटी पंचायत लेखा परीक्षा उपनिदेशक हैं. उन्होंने गाजीपुर पुलिस स्टेशन में तहरीर दी है.
फरियादी अरविंद ने बताया कि 26 फरवरी 2008 को उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर इंदिरानगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था. वहां सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए एक बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से कैंची पेट में ही छूट गई. इसके बाद से महिला को बार-बार पेट दर्द की शिकायत रहती थी. कई डॉक्टरों को दिखाने और इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ. हाल ही में कराए गए एक्सरे में कैंची का पता चला, जिसके बाद उन्हें किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में भर्ती कराया गया. यहां 26 मार्च को जटिल सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने कैंची निकाल दी.
अरविंद कुमार पांडेय ने नर्सिंग होम की डॉक्टर के खिलाफ गाजीपुर पुलिस में शिकायत दर्ज की है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस लापरवाही के कारण उनकी पत्नी को 17 साल तक शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलना पड़ा.
KGMU के प्रवक्ता सुधीर सिंह ने बताया, "मरीज के पेट में कैंची थी, जिसे जटिल ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक निकाल लिया गया. मरीज की हालत अब स्थिर है और उसे घर भेज दिया गया है."
यह घटना चिकित्सा क्षेत्र में लापरवाही का गंभीर उदाहरण है. गाजीपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है. इस मामले ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सबकी नजर इस बात पर है कि पुलिस जाँच में क्या खुलासा होता है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










