
सिक्किम में भीषण हादसाः मेला परिसर में घुसे मिल्क टैंकर ने 3 कारों में मारी टक्कर, 3 की मौत
AajTak
शाम करीब 7.13 बजे सिक्किम के रानीपूल में तंबला खेल मेले में एक दुखद हादसा हो गया. हादसे का प्राथमिक कारण दूध वैन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है. रानीपूल मेला टैंकर दुर्घटना अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 17 को सीआरएच मणिपाल में घायल अवस्था में भर्ती कराया गया.
सिक्किम से शनिवार शाम एक बड़ा हादसा सामने आया है. रानीपूल में एक कार्यक्रम के दौरान एक मिल्क टैंकर ने तीन कारों में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई. टैंकर की चपेट में कई लोग आ गए.
कैसे हुआ हादसा शाम करीब 7.13 बजे सिक्किम के रानीपूल में तंबला खेल मेले में एक दुखद हादसा हो गया. हादसे का प्राथमिक कारण दूध वैन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है. रानीपूल मेला टैंकर दुर्घटना अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 17 को सीआरएच मणिपाल में घायल अवस्था में भर्ती कराया गया.
मेला परिसर में घुस गई कार बता दें की रानीपुर का टाटा मैदान लोगों से गुलजार है और उस मैदान में मेला का आयोजन है. मेले में लोग तंबला खेल में भाग ले रहे थे. मेले के दौरान अचानक सिक्किम मिल्क यूनियन की गाड़ी ने मेला परिसर में दो-चार कारों को टक्कर मार दी और सीधे मेला परिसर में घुस गयी.
30 लोगों को आईं गंभीर चोटें नतीजा ये हुआ कि कई लोग कार के नीचे कुचल गए और घायल होकर सड़क पर पड़े रहे. इस वीभत्स हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से 30 लोगों को गंभीर चोटे आई हैं. उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया है. इनमें से कई लोगों की मृत्यु का खतरा बना हुआ था और उनकी हालत गंभीर है. घायलों को सिक्किम पुलिस प्रबंधन सहित क्षेत्र के लोगों ने रानीपुर अस्पताल पहुंचाया. चीख-पुकार और कराह के बीच वहां भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. इस दौरान काफी देर तक लोग अपनों को खोजते रहे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










