
सिक्किम में बर्फबारी के बीच फंसे 800 पर्यटक, देवदूत बनकर पहुंची भारतीय सेना ने किया रेस्क्यू
AajTak
इस समय सिक्किम में मौसम ने जबरदस्त करवट ली है और ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. लाचुंग और उसके ऊपरी इलाकों सहित उत्तरी सिक्किम के कुछ हिस्सों में बर्फबारी जारी है.
पूर्वी सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार की दोपहर हुई बर्फबारी और खराब मौसम के कारण 800 से अधिक पर्यटक फंस गए. इनमें बुजुर्ग, महिला और बच्चे शामिल थे. इंडियन आर्मी के त्रिशक्ति कॉर्प्स के जवान सूचना पाकर तुरंत सक्रिय हुए और फंसे हुए पर्यटकों को रेस्क्यू किया.
बचाव अभियान देर रात तक जारी रहा और पर्यटकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया जाया गया. जवानों ने उन्हें अपनी बैरकों में आश्रय दिया, गर्म कपड़े और चिकित्सा सहायता मुहैया करायी. पर्यटकों को गर्म भोजन भी त्रिशक्ति कॉर्प्स ने उपलब्ध करवाया. कल स्थिति सामान्य होने पर पर्यटकों को राजधानी गंगटोक लाया जाएगा.
त्रिशक्ति कोर के सैनिकों की ओर से बिना देरी किए चलाए गए रेस्क्यू अभियान ने खराब मौसम की स्थिति में फंसे हुए पर्यटकों को राहत दी. पर्यटकों ने इसके लिए भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया. यह दर्शाता है की किस तरह भारतीय सेना हिमालय के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए, पर्यटकों और स्थानीय आबादी को भी सहायता प्रदान करने में सक्रिय रहती है.
सिक्किम में मौसम ने ली करवट, हो रही जबरदस्त बर्फबारी
इस समय सिक्किम में मौसम ने जबरदस्त करवट ली है और ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. लाचुंग और उसके ऊपरी इलाकों सहित उत्तरी सिक्किम के कुछ हिस्सों में बर्फबारी जारी है. रावंगला समेत कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की सूचना भी है. कुछ महीने पहले आए विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद अधिकारियों ने हाल ही में सिक्किम के इन क्षेत्रों में पर्यटकों को जाने के लिए परमिट जारी करना शुरू किया था.
इस साल मार्च में भी सेना ने किया था 900 लोगों को रेस्क्यू

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










