
सिंधिया-सिद्धू-सचिन-जितिन... क्यों चर्चा में हैं सियासत के चार युवा चेहरे?
AajTak
कांग्रेस में राजनीतिक भविष्य नहीं दिखा तो पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया और अब जितिन प्रसाद ने पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. कांग्रेस में बिखरते युवा नेतृत्व के बीच सचिन पायलट और नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी में रहते हुए अपने हक की लड़ाई बुलंद किए हुए हैं. ऐसे में सियासत के ये चार युवा चेहरे इन दिनों चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं.
कांग्रेस से सियासी पारी का आगाज कर राजनीति में पहचान बनाने वाले युवा चेहरे तितर-बितर होने लगे हैं. कांग्रेस में राजनीतिक भविष्य नहीं दिखा तो पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया और अब जितिन प्रसाद ने पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. हालांकि, सवा साल के बाद भी सिंधिया पहले की तरह सियासी मुकाम हासिल नहीं कर सके, जिसके लिए वो बेचैन हो रहे हैं. वहीं, कांग्रेस में बिखरते युवा नेतृत्व के बीच सचिन पायलट और नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी में रहते हुए अपने हक की लड़ाई बुलंद किए हुए हैं. ऐसे में सियासत के ये चार युवा चेहरे इन दिनों चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं. जितिन प्रसाद की भूमिका बीजेपी में कैसी होगी? कांग्रेस के दिग्गज नेता जितेंद्र प्रसाद के बेटे व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पिछले लोकसभा चुनाव के समय से ही बीजेपी में जाने को तैयार थे, लेकिन प्रियंका गांधी के सियासत में आने के बाद हालात बदलने की उम्मीद में दो साल ठहर गए. पर आखिरकार अपने राजनीतिक भविष्य की खातिर विचाराधारा के सियासी आवरण को उतार फेंक बुधवार को जितिन प्रसाद ने बीजेपी का दामन थाम लिया. जितिन प्रसाद द्वारा बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने स्वागत किया है और उन्होंने कहा, जितिन के आने से प्रदेश में बीजेपी को मजबूती मिलेगी.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










